ePaper

UP Free Laptop Yojana 2021: 20 लाख युवाओं को फ्री लैपटॉप देगी योगी सरकार, जानिए अप्लाई करने का तरीका

Updated at : 16 Oct 2021 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

झारखंड मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री लैपटॉप वितरण स्कीम का फायदा 10वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स के लिए है. फ्री लैपटॉप डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत 20 लाख युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा.

विज्ञापन

UP Free Laptop Yojana 2021: अगर आप भी उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री लैपटॉप वितरण स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो ध्यान रखें, इसके लिए आवदेन शुरू हो गए हैं. अगर आप भी इस स्कीम के तहत फ्री लैपटॉप पाना चाहते हैं तो समय रहते आवेदन देना होगा. यहां हम बताएंगे, कैसे करें अप्लाई.

उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री लैपटॉप वितरण स्कीम का फायदा 10वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स के लिए है. फ्री लैपटॉप डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत 20 लाख युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा.

योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आप भी आवदेन करना चाहते हैं तो upcmo.up.nic.in वेबसाइट पर विजिट करें.

फ्री लैपटॉप वितरण स्कीम का फायदा लेने के लिए छात्रों को ऑनलाइन अप्लाई करने को कहा गया है. किसी और तरीके से आवेदन स्वीकार नहीं होगा. आपको आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा.

कौन कर सकता है आवदेन?

  • सिर्फ यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं.

  • उत्तर प्रदेश बोर्ड से क्लास 12वीं की परीक्षा पास की हो.

  • क्लास 12 के बोर्ड एग्जाम पास करने के बाद योजना का लाभ उठा सकते हैं.

  • स्टूडेंट ने 12वीं में कम से कम 65 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं.

  • पैसे की कमी के कारण लैपटॉप नहीं खरीद पाने वालों के लिए योजना.

  • इस योजना के तहत मिलने वाले लैपटॉप में लेटेस्ट फीचर्स होंगे.

आवेदन करने के वक्त आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं और 12वीं के मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर होना जरूरी है.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? 

  • सबसे पहले upcmo.up.nic.in पर विजिट करें.

  • Up Free Tablet Yojana Application Form लिंक को चुनें.

  • नई विंडो में जरूरी जानकारियां भर दें.

  • Up Free Tablet Yojana 2021 का प्रिंट आउट पास में रख लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola