UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण के 8100 नए मामले, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 करोड़ 85 लाख के पार

Updated at : 30 Jan 2022 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण के 8100 नए मामले, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25 करोड़ 85 लाख के पार

UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण के 810O नए मरीज मिले हैं. वहीं, 12,080 लोग ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 55,574 एक्टिव मामले हैं.

विज्ञापन

UP Corona Update: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शनिवार को 2,02,467 सैम्पल की जांच की गयी. इस दौरान कोरोना संक्रमण के 8,100 नये मामले आये हैं. अब तक कुल 9,92,89,192 सैम्पल की जांच की गयी है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घण्टों में 12,080 लोग तथा अब तक कुल 19,34,560 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 55,574 एक्टिव मामले हैं.

शनिवार को 16 लाख वैक्सीन की डोज

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. शनिवार को कुल 16,09,548 डोज दी गयी है. इस दौरान 18 वर्ष से अधिक 14,66,76,992 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई, जो उनकी जनसंख्या का 99.49 प्रतिशत है. 18 वर्ष से अधिक 10,14,97,070 लोगों को दूसरी डोज दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 68.85 प्रतिशत है.

Also Read: UP Corona Update: कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही कमी, शुक्रवार को मिले 7907 नए मरीज
12  लाख 53 हजार से अधिक दी गई प्रीकॉशन डोज

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग को अब तक 90,99,722 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 64.93 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि अब तक 12,53,210 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. अब तक कुल 25,85,26,994 डोज दी जा चुकी है.

Also Read: UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण दर में भारी गिरावट, गुरुवार को मिले 8 हजार 901 मामले
टीकाकरण के बाद भी करें कोविड प्रोटोकॉल का पालन

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola