UP Corona Update: यूपी में कम हुई कोरोना की रफ्तार, गुरुवार को मिले 5316 मामले

Updated at : 03 Feb 2022 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update: यूपी में कम हुई कोरोना की रफ्तार, गुरुवार को मिले 5316 मामले

UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आयी है. गुरुवार को पांच हजार 316 मामले आए हैं. वहीं, 24 घण्टों में 5,541 लोग ठीक हुए हैं.

विज्ञापन

UP Corona Update: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,95,307 सैम्पल की जांच की गयी. कोरोना संक्रमण के 5,316 नये मामले आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 10,00,47,612 सैम्पल की जांच की गयी है. उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 5,541 लोग तथा अब तक कुल 19,69,708 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 41,471 एक्टिव मामले हैं.

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में दो फरवरी को 14,75,744 वैक्सीन की डोज दी गयी. उन्होने बताया कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 14,83,66,961 तथा दूसरी डोज 10,48,33,700 दी गयी.

Also Read: UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मिले पांच हजार से अधिक मामले, 22 मरीजों की मौत
26 करोड़ 48 लाख से अधिक लगी वैक्सीन की डोज

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को दो फरवरी तक कुल पहली डोज 99,73,963 तथा दूसरी डोज 93,318 दी गयी है. दो फरवरी तक 15,38,992 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि दो फरवरी तक कुल मिलाकर 26,48,06,934 वैक्सीन की डोज दी गयी है.

Also Read: UP Corona Update: यूपी में कोरोना का कम हुआ कहर, मंगलवार को मिले चार हजार 901 मरीज
सभी लोग कराएं अपना टीकाकरण

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें. जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है. समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola