ePaper

UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मिले 15 हजार 622 नए मरीज, इतने लोगों को लगी वैक्सीन

Updated at : 17 Jan 2022 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मिले 15 हजार 622 नए मरीज, इतने लोगों को लगी वैक्सीन

UP Corona Update: यूपी में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है. सोमवार को 15 हजार 622 नए मामले मिले हैं. वहीं, 12 हजार 402 लोग ठीक भी हुए हैं.

विज्ञापन

UP Corona Update: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कुल 2,16,152 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 15,622 नये मामले आये हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 9,65,34,686 सैम्पल की जांच की गयी है.

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 12,402 लोग ठीक हुए हैं. वहीं, अब तक 20,077 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं. प्रदेश में कोरोना के कुल 1,06,616 एक्टिव मामले हैं.

Also Read: UP Election 2022: गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी लड़ेंगे चुनाव, राधामोहन दास अग्रवाल का क्या होगा?

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में 16 जनवरी को एक दिन में कुल 24,46,794 डोज दी गयी है. इसमें 18 वर्ष से अधिक 13,84,16,514 लोगों को पहली डोज दी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 93.89 प्रतिशत है. वहीं, दूसरी डोज 8,72,52,393 लोगों को लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 59.18 प्रतिशत है. अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 22,56,68,907 डोज दी जा चुकी है.

Also Read: UP Election 2022: यूपी में प्रचंड बहुमत से बनेगी बीजेपी सरकार, गोरखपुर से टिकट मिलने पर बोले सीएम योगी

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 54,59,241 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 38.96 प्रतिशत है. उन्होंने बताया कि अब तक 4,09,721 प्रीकॉशन डोज दी गयी है.

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola