UP Corona Update: यूपी में कोरोना का कम हुआ कहर, मंगलवार को मिले चार हजार 901 मरीज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Feb 2022 6:57 PM
UP Corona Update: यूपी में कोरोना संक्रमण का कहर धीरे-धीरे कम हो रहा है. मंगलवार को चार हजार 901 मामले ही मिले हैं.
UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है. मंगलवार को चार हजार 901 नए मामले आए हैं. जबकि 12 हजार 263 लोग ठीक हुए हैं. प्रदेश में कोरोना से अब तक 19 लाख 53 हजार 769 लोग ठीक हुए हैं. कोरोना के कुल 47 हजार 198 सक्रिय मामले हैं.
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 1,78,893 सैम्पल की जांच की गयी. अब तक कुल 9,96,48,469 सैम्पल की जांच की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. सोमवार को एक दिन में 16,41,378 वैक्सीन की डोज दी गयी है.
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 18 वर्ष से अधिक 14,75,31,814 लोगों को कुल पहली डोज तथा 10,32,04,912 लोगों को दूसरी डोज दी गयी. उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को सोमवार तक कुल 95,30,470 वैक्सीन की डोज दी गयी है. कल तक 13,84,042 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. सोमवार तक कुल 26,16,51,238 वैक्सीन की डोज दी गयी है.
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें. जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है, समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें. कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करें. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










