ePaper

UP Chunav 2022: तिलहर विधानसभा सीट में जानिए कैसा रहा मतदान और क्या रहा वोटिंग प्रतिशत

Updated at : 15 Feb 2022 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: तिलहर विधानसभा सीट में जानिए कैसा रहा मतदान और क्या रहा वोटिंग प्रतिशत

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में शाहजहांपुर की तिलहर सीट पर 59.54 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 61.82 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: शाहजहांपुर की छह विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. तिलहर सीट पर 59.54 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 61.82 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इसका 1957 में गठन हुआ था. इस इलाके का इतिहास मुगल काल से भी जुड़ा हुआ है. इस क्षेत्र में मुगल सेना के लिए धनुष का निर्माण होता था. इस कारण इसे कमान नगर भी कहा जाता था. मंगल खान ने मंसूरपुर के पास एक किले की स्थापना की थी. 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने इस पर कब्जा कर लिया. बाद में इसे तहसील का दर्जा दिया गया. इसके साथ ही यहां थाने की भी स्थापना की गई.

तिलहर सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- रोशन लाल वर्मा- भाजपा

  • 2012- रोशन लाल वर्मा- बसपा

  • 2007- राजेश यादव- सपा

  • 2002, 1996, 1993- वीरेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’- कांग्रेस

  • 1991- सत्‍यपाल सिंह यादव- जेडी

  • 1989- सुरेंद्र विक्रम- कांग्रेस

  • 1985- सत्यपाल सिंह- एलकेडी

  • 1980- सत्यपाल सिंह- जेएनपी (एससी)

  • 1977- सत्यपाल सिंह- कांग्रेस

तिलहर सीट के मौजूदा विधायक

तिलहर विधानसभा के विधायक रोशन लाल वर्मा मात्र आठवीं पास हैं. वो एक बार पुवायां और दो बार तिलहर विधानसभा से भी विधायक रह चुके हैं. इससे पहले वो ब्लॉक प्रमुख और उप ब्लॉक प्रमुख भी रहे थे.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 90 हजार

  • किसान- 70 हजार

  • दलित- 55 हजार

  • यादव- 45 हजार

  • ठाकुर- 23 हजार

  • कश्यप- 21 हजार

  • ब्राह्मण- 13 हजार

तिलहर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,54,724

  • पुरुष- 1,90,546

  • महिला- 1,64,160

  • थर्ड जेंडर- 18

तिलहर विधानसभा की जनता के मुद्दे

  • यहां बिजली, पानी, सड़कों की दिक्कत है.

  • किसानों को समय से खाद नहीं मिलता है.

  • यहां कोई बड़ा उधोग भी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola