UP Breaking News Live : यूके के CM पुष्कर धामी का यूपी दौरा, लखनऊ में उत्तराखंड महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. सीएम जनपद में योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वे प्रयागराज में भी करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. सीएम सोरांव में अनुसूचित जाति जनजाति के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी का यूपी दौरा, मंगलवार को लखनऊ उत्तराखंड महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी लखनऊ के दौरा पर मंगलवार को पहुंच रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शाम 4 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे . यहां वह उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद वह लखनऊ से गुजरात के लिए रवाना होंगे. 1 नवंबर को गुजरात में GIS को लेकर रोड शो करेंगे.

यूपी रणजी टीम में शामिल होने के लिए चीफ सेक्रेटरी के नाम से गया फोन, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा के नाम का गलत इस्तेमाल कर यूपी रणजी टीम में जगह बनाने की कोशिश में अंश मिश्रा, ईशान मिश्रा, अटल मिश्रा नाम के तीन लोग गिरफ्तार. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के पास पहुंचे थे टेलीफोन कॉल.

सीएम के लिए लोकभवन में तेजस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग 

लोकभवन लखनऊ में तेजस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग होगी. 31 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे विशेष स्क्रीनिंग पर सीएम योगी आदित्यनाथ तेजस फिल्म देखेंगे. उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी होंगे.

मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की याद में गजलों से महफिल सजाई गई

लखनऊ के ठाकुरगंज में मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की याद में कार्यक्रम. ठाकुरगंज में बेगम अख्तर की मजार पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी गजलों से महफिल सजाई गई.इसमें संगीत से जुड़ी कई हस्तियां भी शामिल हुईं और कार्यक्रम में लोगों ने बेगम अख्तर को श्रद्धांजलि भी दी.

मेरठ के सरधना के कालंद के पास धर्मपुरी मोहल्ले में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, मकान खाली कराए

मेरठ के सरधना के कालंद के पास धर्मपुरी मोहल्ले में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में तीन मकानों में दरारें आ गई हैं. मकानों को खाली करा लिया गया है. दमकल की कई गाड़ियां आग को काबू करने में जुटी हुई हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं.

मायावती मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में 5 जिला में करेंगी 10 सभा

बसपा प्रमुख मायावती मध्य प्रदेश चुनाव में पांच जिलों में 10 जनसभाएं करेंगी. 6 नवंबर को निवाड़ी और अशोकनगर, 7 नवंबर को छतरपुर, सागर और दमोह और 8 नवंबर को सतना और रीवा में जनसभा होगी. बसपा प्रमुख मायावती 10 नवंबर को दतिया और सेवड़ा और 14 नवंबर को भिंड और मुरैना में जनसभा करेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola