UP Breaking News Live: नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी, एशियन लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स को ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़
UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में रहेंगे. देव दीपावली पर 84 घाटों पर आस्था के लाखों दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा. इस बार देव दीपावली पर 70 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन हो रहा है. देव दीपावली में होगी गंगा आरती, प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो का भी आयोजन होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी, एशियन लॉ कॉलेज समेत कई हॉस्टलों के PG में स्टूडेंट्स को ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़
नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी, एशियन लॉ कॉलेज समेत कई हॉस्टलों के PG में स्टूडेंट्स को ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने अनित सोम, अक्षय, राजन सिंह, दर्शन, आदित्य, सतेंद्र श्रीवास्तव, सागर बजाज, अपूर्व सक्सेना, नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. सागर, अपूर्व, आदित्य व दर्शन एमिटी के छात्र हैं.
फर्रुखाबाद में बदमाश ने शिक्षक को मारी गोली
फर्रुखाबाद में कादरी गेट थाना क्षेत्र के पॉश कालोनी में घर के अंदर कुत्ते को खाना खिला रहे शिक्षक के अचानक गोली लग गई. गोली शिक्षक के दाएं हाथ से रगड़ती हुई निकल गई. कई घंटों तक भयभीत शिक्षक घर से बाहर नहीं निकला. भाई सहित अन्य परिजनों के आने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत की. सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं.
मेरठ में बेसमेंट की खुदाई में गिरा मिट्टी का टीला, 2 की मौत
मेरठ में निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. ये दो मजदूर रायबरेली के महराजगंज से मेरठ कमाने गए थे. दोनों श्रमिकों की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए. मेरठ में निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला गिरने से 3 मजदूर दब गए. इसमें रैबार के महराजगंज के रहने वाले दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई. मृतक दोनों श्रमिक एक दूसरे के संबंधी हैं. बीते बुधवार को ही दोनों एक साथ बिल्डर मुकुल के फोन पर बुलाने के बाद घर से दिल्ली जाने की बात कह कर गए थे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए