UP Breaking News Live: मेरठ में कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट की खुदाई के वक्त मिट्टी ढहने से तीन मजदूरों की मौत
UP Breaking News Live Updates in Hindi: शाइन सिटी से जुड़े 18 लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है. यूपी में लखनऊ, वाराणसी और इलाहाबाद में शाइन सिटी कंपनी से जुड़े एजेंटों के आवासों कार्रवाई चल रही है. ईडी ने दिल्ली और मुंबई में स्थित निदेशकों के कंपनियों के निवास और कार्यालय पर भी छापेमारी की है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
सहारनपुर में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में महिला की मौत
सहारनपुर में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया. खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में कार की टक्कर लगने से हादसा हुआ. घायल कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है. घटना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जाटोंवाले के पास की बताई जा रही है.
मेरठ में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट की खुदाई के वक्त मिट्टी ढहने से तीन मजदूरों की मौत
मेरठ के गंगानगर एक्सटेंशन के यू पॉकेट में बेसमेंट की खोदाई कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकलवाया. बताया गया कि एक मजदूर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दो की दर्दनाक मौत हुई है. फिलहाल मजदूरों के शवों को मिट्टी से निकलने का प्रयास किया जा रहा है.
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने वाराणसी में फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन का किया शुभारंभ
रविदास घाट पर बना सीएनजी स्टेशन रविवार से शुरू हो गया. इसका उद्घाटन पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया. जिले में यह दूसरा फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन है. पहला सीएनजी स्टेशन नमो घाट पर बना है. अब नाविकों को गैस भरने के लिए दूर नमो घाट नहीं जाना पड़ेगा. रविदास घाट पर बने सीएनजी स्टेशन से प्रतिदिन 40 से 50 नावों को सीएनजी उपलब्ध कराई जा सकेगी. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रदूषण से लड़ने के लिए उठाए गए हर कदम से हमें फायदा होता है. यहां के 32000 घरों को पीएनजी और सीएनजी मिल रही है. इसलिए हर तरह से सीएनजी से लाभ होता है.
अखिलेश यादव कानपुर में बोले- एनडीए को हराने का काम करेगा पीडीए
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर के माती में संविधान बचाओ भागीदारी पाओ रैली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने समाजवादियों पर आरोप लगाया कि कि जब समाजवादी लोग होते थे तो 46 में 56 को नौकरी दे देते थे. मैंने पूछा कि सूची कब दोगे आज तक सूची नहीं मिली है. संविधान भी बचेगा, लोकतंत्र भी बचेगा और यह PDA ही है जो NDA को हराने ��ा काम करेगा.
आगरा में दारोगा और अन्य पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
आगरा कमिश्नरेट में दो दिन में दो उपनिरीक्षकों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. थाना कागारोल में तैनात दारोगा पुनीत कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि दारोगा पुनीत कुमार गांव घेरा खुर्द में जानलेवा हमले के आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिसकर्मियों के साथ गए थे. आरोपी और उनके परिवार के लोगों ने दारोगा पुनीत कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया. प्रकरण में सहायक पुलिस आयुक्त पीयूष कांत ने बताया कि दारोगा पर हमला करने वाले हमलावारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.
नोएडा में बेकाबू कार ने छह लोगों को रौंदा, एक की मौत
नोएडा में अनियंत्रित कार ने 6 राहगीरों को रौंद दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सड़क हादसे की घटना CCTV में कैद हो गई है. पुलिस टक्कर मारने वाली कार की तलाश में जुटी है. घटना थाना फेस टू इलाके के सेक्टर 82 की बताई जा रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए