Live Updates

UP Breaking News Live: कुश्ती संघ की नई इकाई निलंबन के बाद संजय सिंह पहुंचे वाराणसी, बोले- हौसला कम नहीं होगा

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: कांग्रेस पार्टी ने पूर्वांचल को केंद्रित करते हुए मंगलवार को गाजीपुर जनपद में पिछड़ा वर्ग का महासम्मेलन आयोजित किया है, जिसमें पूर्वी यूपी के विभिन्न जनपदों के दिग्गज जुटेंगे. इस सम्मेलन के जरिए पार्टी जातिगत जनगणना कराओ, आरक्षण बढ़ाओ अभियान अभियान को धार देगी. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने अयोध्या रेलवे स्टेशन के चल रहे निर्माण-कार्य का किया निरीक्षण

आरएलडी नेताओं ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पुलिस के साथ हुई झड़प

राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख चौधरी जयन्त सिंह के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में हजारों की संख्या में नेताओं ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने के लिए “चौधरी चरण सिंह अमर रहे”, “गन्ने का मूल्य घोषित करों” नारों के साथ सीएम आवास की ओर पैदल मार्च किया. इस दौरान नेताओं की भारी पुलिस बल के साथ झड़प भी हुई. रालोद नेता बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़े. वहीं पुलिस बल द्वारा रोकने पर भारी विरोध दर्ज कराते हुए अपर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. विरोध प्रदर्शन का संचालन राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल, अकीलुर्रहमान खां, शिवरतन सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे कर रहे थे. प्रदर्शन में राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, अनुपम मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत सिंह बिटटू, चौधरी चरण सिंह किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस0के0 वर्मा उपस्थित रहे.

कुश्ती संघ की नई इकाई के निलंबन के बाद संजय सिंह पहुंचे वाराणसी, बोले- हौसला कम नहीं होगा

भारतीय कुश्ती महासंघ की नई इकाई के निलंबन के बाद संजय सिंह आज वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि निलंबन के बाद भी हौसला कम नहीं होगा. आने वाले समय में कानूनी सलाह लेंगे. खिलाड़ियों ने कुश्ती खेल में शानदार प्रदर्शन किया है. इस खेल से भारत को और भी मेडल मिलेंगे.

सीएम योगी बोले- देश के लिए था वीर साहिबजादों का बलिदान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वीर बाल दिवस सभी को प्रेरणा देता है. वीर साहिबजादों का बलिदान प्रेरणा देने वाला है. वीर साहिबजादों के सम्मान को रोका गया. बाल दिवस को और घटनाओं से जोड़ा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोबारा से वीर सम्मान दिया. वीर साहिबजादों का बलिदान देश के लिए था.

केशव मौर्य का स्वामी प्रसाद मौर्य पर पलटवार, बोले- भगवान ने दिमाग कर दिया अक्षम

अयोध्या: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म पर दिए विवादित बयान पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा कि भगवान ने विपक्षी नेता का दिमाग अक्षम कर दिया है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या बोलें और क्या नहीं. सनातन को कोई कमजोर या मिटा नहीं सकता है. ऐसी बातें कहकर हिंदुत्व और राम मंदिर का निर्माण रोकें.

सीएम योगी साहिबजादा दिवस बोले पर बोले- श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं मानवता के कल्याण का आधार

मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत व सम्मान किया गया. इस मौके पर सीएम योगी ने खुद श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सिर पर रखा और आयोजन स्थल पर पहुंचें. इस दौरान सिख समाज के लोग भी मौजूद हैं. सीएम योगी ने इस मौके पर साहिबजादा दिवस पर बलिदानियों को नमन किया. उन्होंने कहा कि गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के बलिदान दिवस ‘वीर बाल दिवस’ (साहिबजादा दिवस) के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन. चारों साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा हेतु हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा. श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं व संदेश मानवता के कल्याण का आधार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola