UP Breaking News Live: अलीगढ़ में विधायक अनिल पाराशर के घर के पास एक व्यक्ति को मारी गोली
UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी आदित्यनाथ आज तेलंगाना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां 12.30 बजे शिरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर दोपहर 2 बजे वेमुलावाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
अलीगढ़ में विधायक अनिल पाराशर के घर के पास एक व्यक्ति को मारी गोली
अलीगढ़ की कोल विधान सभा सीट से विधायक अनिल पाराशर के घर के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई. कोल विधायक अनिल पाराशर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रहते हैं. यहां कालोनी के गेट पर बदमाशों ने गुप्ताजी नाम के व्यक्ति को गाली मार दी है. उसकी हालत गंभीर है. थाना क्वार्सी पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रयागराज में बस ड्राइवर-कंडक्टर पर हमला, हमलावर बीटेक छात्र लारेब हाशमी ने जारी किया वीडियो
प्रयागराज में बस ड्राइवर-कंडक्टर पर हमला का मामला सामने आया है. इसे आतंकी घटना बताया जा रहा है. बीटेक छात्र लारेब हाशमी ने आतंकी संगठनों की तरफ से रेडिकलाइज्ड होकर अपना ही वीडियो जारी किया है. वीडियो में कह रहा है कि मोदी-योगी से मुसलमान डरता नहीं. दूसरा वीडियो हमले के ठीक बाद भागने का बताया जा रहा है.
UP Breaking News Live: ईडी ने हरदोई में छापा मारकर शिक्षिका को किया गिरफ्तार, शुक्रवार से चल रही कार्रवाई
अम्बाला सानेहवाल में आंदोलन से लखनऊ मण्डल से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित, ये हुईं निरस्त
अम्बाला मण्डल के सानेहवाल – अम्बाला सेक्शन के मध्य शम्भू स्टेशन यार्ड में चल रहे पब्लिक- एक्स-सर्विस मैन आंदोलन के कारण लखनऊ मण्डल से होकर गुजरने वाली कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है. कुछ का निरस्तीकरण किया गया है. कई शार्ट टर्मिनेट- ओरिजिनेट किया जा रहा हैं.
1. गाड़ी सं. 04217 (वाराणसी – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल) दिनांक 24/11/23 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा आरंभ करने वाली यह गाड़ी मुरादाबाद मण्डल में शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट करेगी |
2. गाड़ी सं. 12238 (जम्मू तवी – वाराणसी जं. बेगमपुरा एक्सप्रेस) दिनांक 26/11/23 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा आरंभ करने वाली यह गाड़ी निरस्त रहेगी |
3. गाड़ी सं.15654 (जम्मू तवी – गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस) दिनांक 24/11/23 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा आरंभ करने वाली यह गाड़ी लुधियाना जं. – चण्डीगढ़ जं. – अम्बाला छावनी के रास्ते चलेगी |
यूपी विधानसभा सत्र 28 से, सदन में मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे नेता
उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आगामी 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. 66 साल बाद योगी सरकार में विधानसभा सत्र नये नियमों के साथ संचालित होगा. पिछले सत्र में ही बदलावों को अनुमति मिलने के बाद अब इस सत्र से इन्हें लागू कर दिया जाएगा. इसके अंतर्गत अब नेताओं को सदन में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा सत्र के दौरान सदन में झंडा और बैनर ले जाने पर भी प्रतिबंध होगा. वहीं योगी सरकार के दौरान नारी शक्ति को प्राथमिकता देने के संकल्प का सदन में भी असर देखने को मिलेगा. सत्र के दौरान महिला सदस्यों को बोलने में खास वरीयता दी जाएगी.
लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने BJP कार्यालय का किया घेराव, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में 19000 सीटों पर हुए आरक्षण घोटाले के संबंध में आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. भर्ती में आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थी न्याय दिए जाने की मांग कर रहे थे. पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक सभी आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों को बस में बैठाकर इको गार्डन छोड़ दिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए