UP Breaking News Live: बरेली में लापता युवक की गोली मारकर हत्या,
UP Breaking News Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 3 घंटे कृष्ण की नगरी मथुरा में रहेंगे. यहां दोपहर 3.45 पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी 4 बजे श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर में पूजा करेंगे. फिर 4.30 बजे ब्रजरज उत्सव में शामिल होंगे. इसके बाद मीराबाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को देखेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
बरेली में लापता युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के बरेली देहात के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ( 24 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी.इससे इलाके में हड़कंप मच गया.परिजनों ने बताया कि मृतक बुधवार रात खाना खाने के बाद लापता हो गया था.उसकी बहन हेमवती ने बताया कि परिवार वाले उसके भाई को देर रात तक तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला.गुरुवार शाम उन्हें नदी के पास खून से लतपथ शव जमीन पर पड़े होने की सूचना मिली.परिवार वाले मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव की शिनाख्त धर्मेंद्र की.इसके बाद पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है
आगरा के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने आतंकी हमले में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री तथा आगरा जिले के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकी हमले में आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता के शहीद होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और शाहिद को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि यह एक ह्रदयस्पर्शी क्षण है. शहीद कैप्टन के शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी पूर्ण संवेदना व सहानुभूति व्यक्त करता हूं. साथ ही शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के अद्भुत पराक्रम की शौर्यगाथा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बनेगी. देश व प्रदेश शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा. उन्होंने कहा कि मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं. बता दें, कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए, जिसमें आगरा निवासी कैप्टन शुभम गुप्ता भी है. शुभम गुप्ता वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2018 में उन्हें कमीशन मिला था. कैप्टन शुभम की पहली पोस्टिंग नार्दन कमांड, ऊधमपुर में हुई थी. वह 09 पैरा में तैनात रहकर सीमा की सुरक्षा कर रहे थे. कैप्टन शुभम गुप्ता ताजनगरी फेज वन प्रतीक एन्कलेव निवासी डीजीसी (अपराध) बसंत गुप्ता के बेटे हैं. शुभम गुप्ता की शहादत से परिवार सहित पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त हो गई. प्रदेश के उर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने उनकी शहादत पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस हृदयविदारक क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है.
कानपुर में बिल्होर के पास ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने ट्रेन से कूद का बचायी जान
कानपुर में बिल्होर के पास ट्रेन में आग लगने की सूचना है. यात्रियों ने ट्रेन से कूद का अपनी जान जान बचायी. हादसे के कारणों का पता नहीं लगा है.
UP Breaking News Live: सीतापुर में पत्थर लदे ट्रक से कार की टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
सीतापुर में पत्थर लदे ट्रक से कार भिड़ गइ. इस हादसे में एक ही परिवार को चार लोगों की मौत होने की सूचना है.
अमरोहा पहुंचे बॉलर मोहम्मद शमी बोले- 40 से 50 रन और होते तो हम मैच जीत लेते
भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलर मोहम्मद शमी अपने गाँव अमरोहा पहुँच गये हैं. उनसे मिलने उनको देखने फ़ैन्स जमावड़ा का लगा है. शमी ने PM मोदी और CM योगी की तारीफ की है. शमी नाम से स्टेडियम बनाने को लेकर CM योगी का धन्यवाद दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलर मोहम्मद शमी का कहना है कि 40 से 50 रन और होते तो हम मैच जीत लेते.
बेटे को न्याय दिलाने के लिए एंबुलेंस से एक महिला पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची
बेटे को न्याय दिलाने के लिए एंबुलेंस से एक महिला पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची. इससे वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए