UP Breaking News Live : कौशाम्बी में रेप पीड़िता के हत्यारों से पुलिस की महेवाघाट थाना इलाके में मुठभेड़
UP Breaking News Live Updates in Hindi: सीएम योगी राजस्व मामलों में आए दिन आ रहे लापरवाही पर सख्त हुए हैं. उन्होंने 10 मंडलायुक्त और 7 डीएम को तलब किया है. संतोषजनक जवाब न मिलने पर बड़ी कार्रवाई होगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
कौशाम्बी में रेप पीड़िता के हत्यारों से पुलिस की महेवाघाट थाना इलाके में मुठभेड़
कौशाम्बी में रेप पीड़िता के हत्यारों से पुलिस की महेवाघाट थाना इलाके में मुठभेड़ हो गई है. आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी हत्यारों पर जवाबी फायरिंग की है. आरोपी अशोक कुमार के दोनों पैर में गोली लगी है. उसे जख़्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पकड़े गए आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज है . आरोपी अशोक, पवन, प्रभु, लोकचंद ने रेप पीड़िता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की थी.
लखनऊ में स्टंटबाजों पर लगाम लगाने के लिए बाइकों को सीज किया जा रहा
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. स्टंटबाजों पर लगाम लगाने के लिए बाइकों को सीज किया जा रहा है. चेकिंग लगाकर स्टंट कर रहे बाइक सवारों को दबोचा गया है. जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने पुलिस चेकिंग कर रही है.
लुलु हाईपर मार्ट में एफएसडीए की टीम ने मारा छापा
एफएसडीए विभाग ने हलाला संबंधी औषधि व कॉस्टमेटिक वस्तुओं के लिए छापेमारी की. लुलु हाईपर मार्ट में एफएसडीए की टीम ने छापेमारी की। हालांकि टीम को वहां कुछ भी हलाला संबंधी वस्तु नहीं मिली।
PM मोदी पर आपत्तिजनक कमेंट करने के लिए फ़िल्म अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ मेरठ में शिकायत दर्ज
फ़िल्म अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ मेरठ में शिकायत दर्ज हुई है. उन पर PM नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप है. साइबर पुलिस ने आरोपों की पुष्टि की है. फ़िल्म अभिनेत्री राखी सावंत के इस वीडियो पर मेरठ के थाना खरखोदा पुलिस ने शिकायत दर्ज की है.
हजरतगंज में स्कूटी पर बैठी महिला को नगर निगम के वाहन ने रौंदा
हजरतगंज में स्कूटी पर बैठी महिला को नगर निगम के वाहन ने रौंदा. वाहन के पहिये के नीचे सिर आने से मौके पर ही मौत हो गई. नगर निगम वाहनों से इससे पहले भी कई हादसे हो चुकेहज़रतगंज जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में यह हादसा मल्टी लेवल पार्किंग के पास बनी पुलिस चौकी के सामने हुआ.
देवउठनी एकादशी के चलते प्रधानमंत्री का बांके बिहारी मंदिर दौरा रद्द
देवउठनी एकादशी के चलते प्रधानमंत्री का बांके बिहारी मंदिर दौरा रद्द हुआ. बृजरज महोत्सव में शामिल होकर प्रधानमंत्री जन्मभूमि का दर्शन करेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए