UP Breaking News Live: पीसीएस 2023 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी
UP Breaking News Live Updates in Hindi: समाजवादी पार्टी आज यूपी में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेगी. देश की संसद से 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में सपा यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी. साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
UP Breaking News Live: पीसीएस 2023 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2023 की मुख्य लिखत परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने साक्षात्कार के लिए 150 पदों के लिए 451 अभ्यर्थियों को बुलाया है।
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कानपुर का लाल लांसनायक करन यादव भी शहीद
जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए. कानपुर के चौबेपुर के भाऊपुर गांव का रहने वाले करन यादव भी शहीद हो गए. करन 2013 में सेना में भर्ती हुए थे. वर्तमान में वह लांसनायक के पद पर तैनात थे.
UP Breaking News Live: नोएडा अथॉरिटी पर किसानों का आंदोलन, गेट ब्लाक किया
नोएडा अथॉरिटी पर किसान आंदोलन शुरू हो गया है. किसानों के समर्थन में पहलवान कपड़े उतारकर पहुंचे. नारेबाजी कर साथियों का हौसला बढ़ाया.
अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले ट्रायल
अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले ट्रायल हुआ1 । अयोध्या एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा एयरक्राफ्ट
सांसदों के निलंबन को लेकर लखनऊ में इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन जारी
संसद से निलंबित किए गए सांसदों के विरोध में कांग्रेस, सपा समेत तमाम विपक्षी दलों का लखनऊ में धरना-प्रदर्शन चल रहा है. प्रदर्शन में RLD, CPI-ML समेत कई दलों के नेता मौजूद हैं. लखनऊ कलेक्ट्रेट पर बड़ी संख्या में नेता पहुंचे हैं.
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्याल में हॉस्टल खाली करवाने पहुंची पुलिस
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सुबह-सुबह छावनी में तब्दील हो गया. जानकारी के मुताबिक यहां हॉस्टल पर छात्रों ने काफी समय से कब्जा जमाया था. जिसे खाली कराने के लिए फोर्स आयी है. जिसके बाद से परिसर में खलबली मच गई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए