ePaper
Live Updates

UP Breaking News Live: सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात

Updated at : 19 Aug 2023 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live: सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी साकेत वासी महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दास की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन तथा मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:10 PM. 19 Aug 238:10 PM. 19 Aug

सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात

UP Breaking News Live: सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात
8:10 PM. 19 Aug 238:10 PM. 19 Aug

सीएम योगी से मिलेने सुपरस्टार रजनीकांत मुख्यमंत्री आवास पहुंचे

लखनऊ में सुपरस्टार रजनीकांत सीएम योगी से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे.

8:10 PM. 19 Aug 238:10 PM. 19 Aug

राज्यपाल ने प्रो. बिहारी लाल शर्मा को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विवि में कुलपति नियुक्ति किया

UP Breaking News Live: सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात
8:10 PM. 19 Aug 238:10 PM. 19 Aug

अयोध्या में सीएम योगी की समीक्षा बैठक खत्म, दीपोत्सव से पहले साफ सफाई के दिये निर्देश

अयोध्या में सीएम योगी की समीक्षा बैठक खत्म. लगभग 45 मिनट समीक्षा बैठक में सांसद और नगर निगम के महापौर भी उपस्थित रहे. सीएम योगी ने दीपोत्सव से पहले राम नगरी की साफ सफाई के निर्देश दिये. समीक्षा बैठक के बाद सीएम अयोध्या से रवाना हो गए.

8:10 PM. 19 Aug 238:10 PM. 19 Aug

यूपी में 9 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

UP Breaking News Live: सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात
2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

सीएम योगी आदित्यनाथ से स्वामी रामभद्राचार्य ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने मुलाकात की. ये मुलाकात मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर हुई. सीएम योगी ने कहा कि आज पूज्य संत, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आत्मीय सान्निध्य प्राप्‍त हुआ.

UP Breaking News Live: सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात
2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

अजय राय बोले- राहुल गांधी को पसंद करती है अमेठी की जनता, खोज रही सच्चा नेता

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अमेठी की जनता राहुल गांधी को पसंद करती है.अमेठी में राहुल गांधी ने विकास कार्य कराए हैं और अमेठी के लोग एक सच्चे नेता को खोज रहे हैं. उन्होंने कहा कि वहीं 2024 में डंके की चोट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी से हराकर भेजेंगे. अगर प्रियंका गांधी काशी से चुनाव लड़ती हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ता जान लड़ा देंगे. काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने में पूरी ताकत लगा देंगे.

2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

अभिनेता रजनीकांत ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात

अभिनेता रजनीकांत ने शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मुलाकात की. रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन के लिए लखनऊ आए हुए हैं. आज फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग भी है, जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता शामिल होंगे.

UP Breaking News Live: सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी से की मुलाकात
2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

बलिया ने कराई स्वतंत्रता की प्रथम अनुभूति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया बलिदान दिवस पर क्रांतिकारी चित्तू पांडेय की शहादत को याद किया. उन्होंने कहा कि भारतीय शौर्य के परिचायक, ‘बलिया बलिदान दिवस’ के पावन अवसर पर मां भारती के सभी वीर सपूतों को नमन है. महान क्रांतिकारी चित्तू पांडेय के नेतृत्व में सन 1942 में आज ही के दिन बलिया में अंग्रेजों के विरुद्ध हुए संघर्ष ने स्वतंत्रता की प्रथम अनुभूति कराई थी.

2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

क्रांतिकारी चित्तू पांडेय के नेतृत्व में लड़ी गई लड़ाई अविस्मरणीय- दयाशंकर पांडेय

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बलिया सदर से विधायक दयाशंकर पांडेय ने कहा कि बलिया बलिदान दिवस’ पर मां भारती के सपूतों को कोटिशः नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि. सन 1942 में आज ही के दिन जनपद बलिया में ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेते हुए सैकड़ों क्रांतिकारी जेल से स्वतंत्र कराए गए थे, जिससे बलिया को देश में सबसे पहले आजाद होने का गौरव प्राप्त हुआ था. महान क्रांतिकारी चित्तू पांडेय के नेतृत्व में लड़ी गई यह लड़ाई अविस्मरणीय है.

2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

सीएम योगी ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, मंदिर निर्माण का लिया जायजा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अयोध्या दौरे के दौरान रामलला के दर्शन पूजन किए. उन्होंने रामलला की आरती उतारी और भव्य मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस मौके पर उनके साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे. सीएम योगी का दिगंबर अखाड़ा से गहरा जुड़ाव है. गोरक्षपीठ की तीन पीढि़यों का यहां से जुड़ाव रहा है. सीएम के गुरु अवैद्यनाथ व परमहंस की काफी घनिष्ठता थी. सीएम भी अपनी पीढ़ी की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं. दिगंबर अखाड़ा राममंदिर आंदोलन का प्रधान केंद्र भी रहा है.

2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे, विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे. सीएम योगी का जनपद में दर्शन-पूजन और भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री साकेत वासी महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दास की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन तथा मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन करेंगे. बाद में अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे. सीएम योगी दो घंटे के अयोध्या प्रवास के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे. जिलाधिकारी नीतीश कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर तगड़े इंतजाम किए गए हैं.

2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

एएसआई की टीम ने ज्ञानवापी में सर्वे का काम किया शुरू

वाराणसी में ज्ञानवापी सर्वे का शनिवार को 16वां दिन है. भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम परिसर पहुंच गई है और सर्वे का काम शुरू कर दिया है. 15 दिनों में टीम ने लगभग 92 घंटे का सर्वे कर लिया है. सर्वे के दौरान टीम को मिले साक्ष्यों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य आज रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ की स्क्रीनिंग में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज लखनऊ में मशहूर अभिनेता रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगे. आज दोपहर फिल्म जेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है.

2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

अतीक अहमद की बहन के घर की होगी कुर्की, पुलिस ने मेरठ में नोटिस किया चस्पा

प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड का मामले में माफिया अतीक अहमद की बहन के घर की कुर्की होगी. प्रयागराज पुलिस ने मेरठ के भवानीनगर में आयशा नूरी की कोठी पर नोटिस चस्पा किया. प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने कोर्ट नोटिस चस्पा किया है. आयशा नूरी उमेशपाल हत्याकांड में आरोपी है और केस में नाम आने के बाद से फरार है. वहीं आयशा नूरी का पति डॉ. अखलाक अहमद जेल में बंद है. वह भी उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी है. इन लोगों ने उमेश पाल के हत्यारे गुड्डू मुस्लिम को शरण दी थी, जिसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ था.

2:10 PM. 19 Aug 232:10 PM. 19 Aug

सुपरस्टार रजनीकांत आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, साथ में फिलम ‘जेलर’ देखने की इच्छा

सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर के प्रमोशन को लेकर लखनऊ में हैं. वह शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. रजनीकांत गोमतीनगर स्थित होटल ताज में ठहरे हैं. उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कहा जा रहा है कि रजनीकांत अयोध्या भी जा सकते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी फिल्म ‘जेलर’ देखने की इच्छा जाहिर की है. हालांकि मुख्यमंत्री के फिल्म देखने का आधिकारिक कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है.

6:17 AM. 19 Aug 236:17 AM. 19 Aug

सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर विकास कार्यों का लेंगे जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी का जनपद में दर्शन-पूजन और भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री 19 अगस्त को लगभग 11 बजे हेलीपैड राम कथा पार्क अयोध्या में पहुंचेंगे. इसके बाद सीएम साकेत वासी महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दास की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन तथा मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन करेंगे. बाद में अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे. सीएम योगी दो घंटे के अयोध्या प्रवास के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे. जिलाधिकारी नीतीश कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर तगड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola