UP Breaking News Live : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया अतीक के बेटे अली अहमद की याचिका खारिज
UP Breaking News Live Updates in Hindi: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ पड़ोसी पर जानलेवा हमले के मामले में 13 दिसंबर को सुनवाई होगी. इस प्रकरण में मंंगलवार को सुनवाई टल गई थी, अब आज कोर्ट मामला सुनेगा. वहीं अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में गवाह 14 दिसंबर को सुनवाई होगी. सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया अतीक के बेटे अली अहमद की याचिका खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया अतीक के बेटे अली अहमद की याचिका खारिज कर दी है.पेशी के समय सुरक्षा बल की मांग वाली याचिका को खारिज किया गया है. नैनी सेंट्रल जेल में बंद अतीक के बेटा अली अहमद ने कोर्ट में पेशी के समय खुद की जान को खतरा बताया था.कोई ठोस आधार नहीं देने के चलते याचिका खारिज हुई.
लखनऊ एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी पकड़ा गया, पूछताछ
लखनऊ एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी पकड़ा गया. नागरिक एयरपोर्ट इमिग्रेशन टीम ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़कर सरोजनी नगर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
बदायूं में महिला के शव से आंख निकालने के आरोप में दोनों डाॅक्टरों को जेल भेजा
बदायूं में महिला के शव से आंख निकालने का मामला सामने आने के बाद 2 डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को जेल भेज दिया है. दोनों डाक्टर पोस्टमार्टम करने वाले थे. ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा था. मामला सिविल लाइन के पोस्टमार्टम हाउस का है.
बुलंदशहर में चलती बाइक से 5.75 लाख का कैश पार, जांच में जुटी पुलिस
बुलंदशहर में चलती बाइक से युवक ने लाखों रुपए कैश पार कर लिया. यह घटना CCTV में कैद हो गई है. बाइक की डिग्गी से करीब 5.75 लाख रुपए थे. स्टांप बिक्री का कार्य करने वाले पीड़ित सुनील शर्मा ने इस मामले में कोतवाली खुर्जा में शिकायत दर्ज कराई है. घटना कोतवाली खुर्जा के सामने पुरानी तहसील मार्ग की बताई जा रही है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौहर अली ट्रस्ट की याचिका पर सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौहर अली ट्रस्ट की याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख तय कर दी है.आरपीएस स्कूल की लीज समाप्त किए जाने पर सुनवाई के दौरान जौहर अली ट्रस्ट के वकीलों ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा है. वकीलों ने लीज समाप्ति के प्रशासन के आदेश को गलत बताया है. नियमों की अनदेखी करके लीज समाप्त करने का आरोप लगाया. कोर्ट इस मामले में 18 दिसंबर को सुनवाई करेगा.
कांग्रेस की 20 दिवसीय यूपी जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू होगी
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू होगी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने इस बारे में बताया कि “20 दिवसीय यूपी जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू होगी, जो सीतापुर में समाप्त होगी. 15 दिसंबर को हम आधिकारिक तौर पर वाराणसी से यात्रा शुरू करेंगे. हम महिलाएं पर अत्याचार और बेरोजगारी सहित कई मुद्दे उठाएंगे.” .
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए