UP Breaking News Live: गोरखपुर में दो अलग-अलग जगह पर मिला युवक और युवती का शव,पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बड़ी बैठक आज होगी. लखनऊ भाजपा कार्यालय में 12.30 आयोजित बैठक में आगामी चुनाव के अभियानों पर चर्चा होगी. बैठक में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और मंत्री नरेंद्र कश्यप शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

गोरखपुर में दो अलग-अलग जगह पर मिला युवक और युवती का शव,पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी

गोरखपुर, गोरखपुर जिले में दो अलग-अलग जगह पर एक युवती और एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. युवक की लाश गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉलेज के पास मिली है. वहीं युवती की लाश पीपीगंज थाना क्षेत्र के जसवल बाजार चौराहे से राप्ती नदी पर स्थित सिसई पुल के पास झाड़ी में मिली है.युवक की पहचान हो गई है. लेकिन काफी प्रयास के बाद युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुड़ गई है.

अटल आवासीय विद्यालय के पहले सत्र का प्रवेश उत्सव से हुआ शुभारंभ, अब श्रमिक पाल्यों व बेसहारा बच्चे भी ले सकेंगे उत्कृष्ट शिक्षा

गोरखपुर, योगी सरकार ने अटल आवासीय विद्यालय की शुरुवात श्रमिक पाल्यों और कोरोना से निराश्रित बच्चों का भविष्य संवारने के लिए की है. सोमवार को नव प्रवेशक बच्चों और उनके अभिभावकों की भावपूर्ण स्वागत के साथ विद्यालय का विधिवत शुभारंभ हो गया.परिसर में पहुंचे विद्यार्थी और उनके अभिभावक क्लासरूम ,हॉस्टल रूम में विद्यालय की व्यवस्था को देख आश्चर्यचकित थे.उनके लिए अब तक इतनी शानदार व्यवस्था सिर्फ कल्पना की बात थी. बच्चे यह जानकर गदगद थे कि यह सभी इंतजाम उनके लिए किए गए हैं.

शिक्षक के पद पर नियुक्ति को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में अभ्यर्थी पूजा अर्चना कर रहे

शिक्षक के पद पर नियुक्ति को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में अभ्यर्थी पूजा अर्चना कर रहे हैं. 69000 शिक्षक भर्ती में एक अंक के इस मामला में सुप्रीम कोर्ट आदेश दे चुका है लेकिन शिक्षक के पद पर नियुक्ति नहीं हो पाई है. इस संबंध में 11 माह पहले आया था सुप्रीमकोर्ट का आदेश.

जो सड़कें नई बनेंगी, उनकी पांच साल की गारंटी होगी : सीएम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है, “जो सड़कें नई बनेंगी, उनकी पांच साल की गारंटी होगी…जब आप (अधिकारी) दौरा करें तो आपको पूरे जिले की समीक्षा करनी होगी। यादृच्छिक दौरे करें और गुणवत्ता की जांच करें।” काम…किसी भी अपराधी या माफिया को ठेके हासिल करने से दूर रखा जाना चाहिए…ठेका उससे जुड़े किसी भी व्यक्ति तक नहीं पहुंचना चाहिए…हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हर विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए…हमें इसमें आगे बढ़ने की जरूरत है सड़कों के नव निर्माण की दिशा। अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त हैं क्योंकि जलभराव की समस्या है…”

कन्नौज में मां-बेटी का शव नाले में मिला, लोगों में मचा हड़कंप 

कन्नौज के तिर्वा कस्बे में मां-बेटी का शव नाले में पड़ा मिला. शव देख लोगों में मचा हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई. करीब 2 घंटे बाद महिला की शिनाख्त हुई. महिला की पहचान तिर्वा कस्बे के जवाहरनगर के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे नाराज होकर 3 माह की बेटी के साथ घर से निकली थी.

मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनुथ वाराणसी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola