Live Updates

UP Breaking Live: वाराणसी में कूलर के गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में सोमवार को लू के थपेड़े एक फिर लोगों को बेहाल करेंगे. इसके बाद मंगलवार से आंधी बारिश के आसार हैं.गाजियाबाद में सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी का शव फ्लैट में पंखे से लटका मिला है. योगी सरकार मादक पदार्थों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए विशेष अदालतों का गठन करने जा रही है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

वाराणसी में कूलर के गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप

वाराणसी के मंडुवाडीह में भीषण आग लगी. कूलर के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड जुटा. बता दें पूरा मामला मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर का है.

कानपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा, वैन में लगी आग

कानपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हुआ. गैस लीक होने से वैन में आग लगी.वैन में आग लगने से अफरा-तफरी मची. बता दें पूरा मामला बिल्हौर थाना अंतर्गत चौबीगिही का है.

कासगंज में गंगा स्नान करते समय दो बच्चियां डूबी, एक की मौत दूसरी की तालाश जारी

कासगंज में गंगा स्नान करते समय दो बच्चियां डूबी. जिसमें एक की मौत हो गई. गौताखोरो ने 1 किशोरी के शव को बाहर निकाला. दूसरी किशोरी की तालाश में गोताखोर, ग्रामीण जुटे हुए हैं. बता दें पूरा मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के मेहमूदपुर का है.

अलीगढ़ में ‘द केरला स्टोरी’ फ़िल्म देखकर युवतियों ने कहा – बहकावे में नहीं आना चाहिए

अलीगढ़ में वाड्रा सिनेमा हॉल में युवतियों, महिलाओं को ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म दिखाई गई. यह फिल्म विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले दिखाया गया. द केरला स्टोरी फिल्म देखने के बाद विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों और मूवी देखने वाली युवतियों ने अपने अनुभव साझा किये. युवतियों ने बताया कि जिस तरह से फिल्म में भोली – भाली मासूम लड़कियों का ब्रेनवाश करके उनका दुरुपयोग विधर्मियों द्वारा आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया गया. वह भयावह और दिल को झकझोर देने वाला है. लड़कियों को धोखा देकर उनकी जिंदगी को नर्क बनाया जाना जो दिखाया है, फिल्म में वह बहुत डरावना है.

बलिया में खड़े ट्रक में मैजिक ने मारी टक्कर, बच्चे की मौके की मौत, कई घायल

बलिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. खड़े ट्रक में मैजिक ने जोरदार टक्कर मारी. हादसे में बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 5 महिलाएं और 10 व्यक्ति गंभीर घायल हो गए. बताया जा रहा है हादसे के वक्त मैजिक में 10 बच्चे सवार थे. मुंडन संस्कार करके परिवार लौट रहा था. मुंडन संस्कार के लिये गए बच्चे की मौत हो गई. पूरा मामला बलिया के खेजूरी थाने का है.

हापुड़ में गृह क्लेश के कारण महिला ने की आत्महत्या

यूपी के हापुड़ में गृह क्लेश के कारण एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. कमरे में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. बता दें पूरा मामला थाना बहादुरगढ़ के गांव चांदनेर का मामला है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola