UP Breaking Live: महिला जूनियर एशिया कप-2023 में भारत की जीत पर सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई
UP Breaking News Live Updates in Hindi: वाराणसी में गुजरात की फार्म से करोड़ों की लूट मामले में 7 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है. वहीं नोएडा में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया. जिससे महेंद्र शर्मा नाम के व्यक्ति की मौत मौत हो गयी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी
कन्नौज में सड़क हादसे में युवकी की मौत से गुस्साई भीड़ ने किया बवाल, बस में लगाई आग
यूपी के कन्नौज जिले में हाईवे के किनारे एक युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और बस में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. इसके बाद बस को आग के हवाले कर दिया. आग की चपेट में आकर बस धू-धूकर जलने लगी. इस बात की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची गई और भीड़ को काबू करने में जुट गई. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया, जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है.
लखनऊ में युवक ने किया आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
लखनऊ के रहीमाबाद थाने में तैनात उप निरीक्षकों द्वारा गलत तरीके से मुकदमा दर्ज पर प्रताड़ित होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. युवक ने सुसाइड नोट पर उपनिरीक्षक सहित कई लोगों पर लगाया गंभीर आरोप लगाया है.
गाजियाबाद में प्रेमी से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला, बहन ने नहीं दिया नंबर तो कर दी हत्या, गिरफ्तार
गाजियाबाद में शादीशुदा महिला का अनमेरिड युवक से अफेयर था. अब बॉयफ्रेंड संबंध नहीं रखना चाहता था. गर्लफ्रेंड उसके घर पहुंच गई. वहां बॉयफ्रेंड की बहन मिली. बहन ने विरोध किया. न भाई का नया मोबाइल नंबर दिया, न उसका एड्रेस बताया. इस पर गर्लफ्रेंड ने पेपर कटर से बॉयफ्रेंड की बहन सरिता राणा की हत्या कर दी. आरोपी योगिता सिंह गिरफ्तार है.
बिहार में दलितों के बीच पैठ बनाएगी बसपा, बैठक में हुआ मंथन
बहुजन समाजवादी पार्टी ने बिहार में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया है. रविवार को पार्टी हाईकमान की बैठक में बिहार बसपा के पदाधिकारियों के साथ वहां के सियासी हालात पर चर्चा हुई. बसपा चाहती है कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह दलित बसपा से जुड़ा हुआ है, उसी तरह बिहार में भी वह दलितों की लोकप्रिय पार्टी हैं. नौ जून को पटना में बैठक कर लौटे नेताओं ने यह जानकारी साझा की है.
सोनभद्र में युवक का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव
सोनभद्र के शक्तिनगर के चिल्काडा़डं बस्ती में एक युवक का फांसी के फंदे से लटकता शव मिला है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए