Live Updates

Uttar Pradesh Breaking News Live: अतीक अहमद- अशरफ को नैनी जेल से लेकर रवाना हुई पुलिस , होगी पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Breaking News Live: समाजवादी पार्टी ने मेयर के आठ टिकट किए घोषित. लखनऊ से वंदना मिश्रा सपा की प्रत्याशी. गोरखपुर से काजल निषाद सपा की प्रत्याशी. प्रयागराज के अजय श्रीवास्तव को टिकट.झांसी से रधुवीर चौधरी को टिकट. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन

पूछताछ के लिए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को नैनी जेल से लेकर रवाना हुई प्रयागराज पुलिस

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को नैनी जेल से प्रयागराज पुलिस लाइन ले जा रही है. माफिया के वकील भी साथ चल रहे हैं. सीजेएम कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड दी है. पुलिस दोनों भाइयों को आमने- सामने बैठाकर पूछताछ करेगी.

इंदौर में छिपा बमबाज गुड्डू मुस्लिम बच निकला, यूपी एसटीएफ ने तीन मददगारों को हिरासत में लिया

उमेशपाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने इंदौर में बमबाज गुड्डू मुस्लिम के तीन मददगारों को हिरासत में लिया है. गुड्डू मुस्लिम के इंदौर में छिपे होने की सूचना पर एसटीएफ को मिली थी. एसटीएफ के शिकंजा में आने से पहले ही वह किसी तरह बच निकला. पुलिस हिरासत में लिए गये युवकों से पूछताछ के आधार पर घेराबंदी कर रही है.

समाजवादी पार्टी में भगदड़, 128 सपाइयों का इस्तीफा, अखिलेश को भेजी कॉपी

निगर निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में भगदड़ मच गयी है. पार्टी के 128 सक्रिय सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा की कॉपी अखिलेश यादव यादव को भी भेजी है. सभी नेताओं ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया है.

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार को निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें इलाज के लिए रायबरेली से लखनऊ के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.

माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ चार दिन की पुलिस रिमांड पर

लखनऊ. प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट ने पुलिस के आवेदन को स्वीकार कर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को चार दिन की पुलिस रिमांड में दे दिया है. रिमांड 14 से 17 अप्रैल तक के लिए दी गयी है. शुक्रवार सुबह नौ बजे से इसकी गिनती शुरू होगी. यानि पुलिस को चार दिन के अंदर उमेशपाल की हत्या से लेकर विधायक राजू पाल तक की कड़ी से जुड़े सभी राज उगलवाने होंगे.

अतीक के बेटे असद को यूपी STF ने किया एनकाउंटर में ढेर, सीएम योगी ने बुलाई  बैठक

लखनऊ, माफिया अतीक के बेटे असद को यूपी STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. एनकाउंटर पर सीएम योगी ने टीम की सराहना की. एनकाउंटर करने वाली टीम को सीएम ने सराहा. सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई. सीएम की बैठक में बड़े अधिकारियों को बुलाया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola