ePaper

UP Board Exam 2022: 10th-12th का सिलेबस अभी तक अधूरा, बोर्ड ने एक्स्ट्रा क्लासेस लगाने के दिए निर्देश

Updated at : 25 Dec 2021 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
UP Board Exam 2022: 10th-12th का सिलेबस अभी तक अधूरा, बोर्ड ने एक्स्ट्रा क्लासेस लगाने के दिए निर्देश

यूपी बोर्ड ने सभी स्कूलों को 10वीं और 12वीं की कक्षाओं का सिलेबस जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य बोर्ड से जुड़े सभी स्कूलों को 10वीं और 12वीं की कक्षाओं का सिलेबस जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं. ऑनलाइन कक्षाओं के कारण कई स्कूलों का समय से पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है. इस नुकसान को देखते हुए कई स्कूलों ने अपना पाठ्यक्रम पूरा करने में सक्षम होने पर ध्यान दिया है. यूपी बोर्ड ने स्कूलों से पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने को कहा है, ताकि समय पर परीक्षाओं का आयोजन कराया जा सके.

जनवरी के पहले सप्ताह में प्री-बोर्ड परीक्षाएं

दरअसल, 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होने जा रही हैं. ऐसे में बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए हैं. यूपी बोर्ड क्लास 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2022 के चौथे सप्ताह में आयोजित कराई जाएंगी.

परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया जारी

इधर बोर्ड ने एग्जाम सेंटर्स की जियो टैगिंग के बाद भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के निर्देशों के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया लगातार जारी है. सभी विद्यालयों की आधारभूत सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड की जा रही हैं.

51 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

दरअसल, इस बार यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बोर्ड के अनुसार, कुल 51, 74,583 छात्रों ने कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, जिसमें कक्षा 10 के लिए 27,83,742 और कक्षा 12 के लिए 23,91,841 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है.

यूपी बोर्ड परीक्षा की डेट क्या है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने अपने एक बयान में कहा था कि, बोर्ड परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित कराई जाएंगी. हालांकि, यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा की इन तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है. फिलहाल, परीक्षा की डेट को लेकर बोर्ड की और से कोई भी ऑफिशियल अपडेट जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola