ePaper

UP Board Exam Date 2024: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से, देखें टाइम टेबल

Updated at : 07 Dec 2023 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Exam Date 2024: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से, देखें टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेंगी. इंटरमीडिएट में 25 लाख 60 हजार 882 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

विज्ञापन

प्रयागराज: यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेंगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू होकर 11.45 बजे तक चलेगी. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5.15 बजे तक चलेगी.

इंटरमीडिएट में 25 लाख 60 हजार 882 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें 14 लाख 12 हजार 806 छात्र और 11 लाख 48 हजार 76 छात्राएं हैं. 2023 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 58 लाख 84 हजार 634 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ था. इस तरह इस बार लगभग तीन लाख परीक्षार्थी कम हैं. परीक्षा का टाइम टेबल UPMSP की वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर भी देखा जा सकता है.

22 फरवरी 2024 इंटरमीडिएट की पहली पाली में सैन्य विज्ञान और दूसरी पाली में हिंदी-सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी

23 फरवरी इंटरमीडिएट में पहली पाली में नागरिक शास्त्र, दूसरी पाली में एग्रोनॉमी की परीक्षा होगी.

27 फरवरी इंटरमीडिएट पहली पाली में फल एवं खाद्य सरंक्षण पाक शास्त्र, परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई व रंगाई, बेकिंग व कंफेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षक का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, ऑटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउंटेंसी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिंदी व अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इंब्राइडरी, हैंड ब्लॉक प्रिटिंग व वेजिटेबल डाइंग, धातु शिल्प, कंप्यूटर तकनीक व मेंटिनेंस, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी/आईटीईएस, हेल्थ केयर प्रथम प्रश्न पत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग आई के लिये)

इंटरमीडिएट दूसरी पाली में व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग के लिये), गृह विज्ञान

Also Read: UPMSP UP Board Exam 2024 : 22 किलोमीटर दूर बना दिए सेंटर, जिला परीक्षा समिति की बैठक में उठेगा मुद्दा
undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola