Live Updates

UP Board 12th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट जारी, महोबा के शुभ छापरा स्टेट टॉपर, देखें List

Updated:
विज्ञापन

UP Board 12th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड ने आज दिन मंगलवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया. UP बोर्ड का बारहवीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी किया गया. जिसमें 12वीं में स्टेट टॉपर शुभ छापरा हैं. बोर्ड सचिव द्वारा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्‍ट जारी होने के साथ ही मार्कशीट चेक करने का लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर लाइव हो गया है. हर पल की खबर जानने के लिए बने रहे प्रभात खबर डिजिटल के साथ…

विज्ञापन

UP Board 12th Result 2023: कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने छात्रों को दी बधाई

इस साल 2023 में मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. जिसमें 10वीं और 12वीं के छात्रों ने अपना परचम लहराया. यूपी के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ट्वीट कर सभी छात्रों को बधाई दी है.

UP Board 12th Result 2023: यूपी के अमरोहा में 12वीं में जिला टॉपर बनीं वर्सिका

यूपी के अमर��हा में लड़कियों ने फिर एक बार फिर यूपी बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी हैं. 10वीं कक्षा में जिला टापर स्वाति हैं. स्वाति ने 96% अंक हासिल कर जिला टॉप किया है. जबकि 12वीं क्लास में जिला टॉपर वर्सिका बनी हैं. वर्सिका 96% अंक हासिल कर टॉप किया है. बता दें बारहवीं की टॉपर वर्सिका लायंस कन्या इंटर कालेज धनोरा की छात्रा हैं.

UP Board 12th Result 2023: 12वीं में अयोध्या की प्रतिभा यादव ने रचा इतिहास

अयोध्या की 12वीं की छात्रा प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश में 9वा स्थान हासिल की. प्रतिभा यादव के पिता धर्मेंद्र यादव ने खुशी जताया है.

UP Board 12th Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी बधाई

यूपी बोर्ड 2023 10वीं,12वीं का परिणाम आग गया है. सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बधाई दी है.

UP Board 12th Result 2023: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने की सिलसिला जारी है. बीजेपी नेता सुप्रिया पटेल ने ट्वीट कर सभी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी हैं.

UP Board 12th Result 2023: 12वीं बोर्ड टॉपर

साल 2023 में यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल दिन मंगलवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया. यह पहली बार हुआ है जब लड़कियों के साथ-साथ लड़कों ने भी बाजी मारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola