ePaper

UP News: उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में नल जल योजना पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में भी 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन

Updated at : 11 Apr 2023 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Biharsharif News :

Biharsharif News :

उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य 2024 तक 2 करोड़ 65 लाख 46 हजार 370 ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देना है. लक्ष्य पूरा करने के लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 53 जिलों में भी तेज गति से ग्रामीणों को हर घर जल पहुंचाने के कार्य को पूरा करा रहा है.

विज्ञापन

लखनऊ. योगी सरकार ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही नई उपलब्धि अपने नाम की है. प्रदेश सरकार ने 22 जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों के घर नल से जल पहुंचाकर उनकी प्यास बूझा रही है. इन जिलों में वाराणसी, गोरखपुर समेत बुंदेलखंड के सातों जिले और विंध्य क्षेत्र का मिर्जापुर जिला भी शामिल है. सरकार की मंशा सभी ग्रामीण तक नल से जल पहुंचाने की है. इस मुहिम में यूपी में मंगलवार तक 99 लाख 16 हजारर 379 परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का काम पूरा कर लिया है. सरकार का लक्ष्य 2024 तक 2 करोड़ 65 लाख 46 हजार 370 ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देना है. लक्ष्य पूरा करने के लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने 53 जिलों में भी तेज गति से ग्रामीणों को हर घर जल पहुंचाने के कार्य को पूरा करा रहा है.

यूपी में नल जल योजना पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों को घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में लगातार नए आयाम गढ़ रही है. उत्तर प्रदेश ने देशभर में जहां सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में तीसरे पायदान पर अपना स्थान बनाया है. वहीं प्रदेश के 22 जिलों ने तेज गति से कार्य को पूरा कराते हुए आधे से अधिक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी में (50.79 प्रतिशत) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर (58.57 प्रतिशत) ग्रामीणों को हर घर जल मिलने लगा है. वहीं बुंदेलखंड का महोबा जिला 84.65 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन पहुंचाने वाले जिलों में सबसे ऊपर है.

हर घर पहुंचेगा नल से जल

उत्तर प्रदेश में 1 लाख 33 हजार 529 में से 1 लाख 13 हजार 034 परिवारों तक नल से जल पहुंचा दिया गया है. इसके आलावा बुंदेलखंड़ के ललितपुर जिले ने स्थान बनाया है, जिले में हर घर जल देने का 73.03 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. वहीं बागपत में जहां 72.37 प्रतिशत और विंध्य के मिर्जापुर ने 71.84 प्रतिशत नल कनेक्शन देकर तीसरे और चौथे स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. बता दें कि 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने में बुंदेलखंड के सातों जिले शामिल हैं. वहीं झांसी में 71.21 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले जिलों में पांचवें स्थान पर चित्रकूट (67.33 प्रतिशत) है. वहीं छठे स्थान पर तेज गति से कार्य को पूरा कराते हुए बांदा (64.82 प्रतिशत) पहुंच गया है.

Also Read: भाजपा विधायक माफिया डॉन बृजेश सिंह से लेता है 51 लाख रुपये, वायरल वीडियो के बाद मची खलबली, देखें Video
इन जिलों में भी 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन

मेरठ (63.12 प्रतिशत), हापुड़ (62.29 प्रतिशत), शामली (62.03 प्रतिशत), देवरिया (61.53 प्रतिशत), जालौन (61.01 प्रतिशत), गोरखपुर (58.57 प्रतिशत), हमीरपुर (58.32 प्रतिशत), गाजियाबाद (57.41 प्रतिशत), पीलीभीत (57.27 प्रतिशत), गौतम बुद्ध नगर (55.69 प्रतिशत), शाहजहांपुर (54.97 प्रतिशत), कन्नौज (52.51 प्रतिशत), बुलंदशहर (52.46 प्रतिशत), वाराणसी (50.79 प्रतिशत) और बरेली (50.61 प्रतिशत) में भी ग्रामीण परिवारों को 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने का काम पूरा कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola