ePaper

यूपी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, जानें कब तक रहेगी छुट्टी

Updated at : 16 May 2023 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, जानें कब तक रहेगी छुट्टी

यूपी में में गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया है. यूपी बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को लेकर एक आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

Lucknow : यूपी में में गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया है. यूपी बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को लेकर एक आदेश जारी किया है.

जिसके अनुसार यूपी शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 20 मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक निर्धारित किया गया है. परिषद द्वारा जारी आदेश सभी जिलों के डीएम, बेसिक शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक/ माध्यमिक, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और शिक्षक संगठनों को भेजा गया है.

वाराणसी DM ने भी जिले में जारी किया सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन

गौरतलब है कि गर्मी व लू से छात्रों को बचाने के लिए कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव भी किया गया था. हालांकि अब तापमान को बढ़ता देखकर शिक्षा विभाग ने गर्मियों की छुट्टियों का एलान कर दिया है. वहीं वाराणसी के जिलाधिकारी ने भी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है.

वाराणसी जिले में आज यानी मंगलवार से कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए हैं. जिले के सभी परिषदीय / सीबीएसई / आईसीएसई / यूपी बोर्ड / मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त स्कूलों में 16 मई से ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा.

जरूरी कार्य करते रहेंगे शिक्षा विभाग के कर्मचारी

आदेश में आगे कहा गया- कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के सभी शिक्षक / शिक्षा मित्र / अनुदेशक और अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व समयानुसार विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय कार्य जैसे आधार नामांकन, परिवार सर्वेक्षण, स्कूल चलो अभियान आदि आवश्यक कार्य का सम्पादन करते रहेंगे. आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola