UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव की यमुनापार के बाद अब गंगापार में रैली, बदल सकते हैं सियासी समीकरण

UP Assembly Election 2022: सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रयागराज के हंडिया पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड और फूलपुर के लंका मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. वह हंडिया में सपा प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद के समर्थन में जनसभा करेंगे.
UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के लिए प्रचार थमने से एक दिन पहले 24 फरवरी को फिर प्रयागराज आएंगे. अखिलेश यादव प्रयागराज के हंडिया पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड और फूलपुर के लंका मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. वह हंडिया में सपा प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद के समर्थन में जनसभा करेंगे.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने विशेष विमान से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से 10:30 बजे उड़ान भरकर 11:15 पर प्रयागराज पहुंचेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए तय कार्यक्रम के मुताबिक 11:50 पर हंडिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में लैंड करेंगे.
Also Read: UP Election 2022: रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने की अखिलेश यादव से मुलाकात, सपा में होंगे शामिल!
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हंडिया विधानसभा में सपा प्रत्याशी हाकिम लाल बिंद के समर्थन में जनसभा करने के बाद फूलपुर के लंका के लिए 12:40 पर उड़ान भरेंगे. दोपहर एक बजे फूलपुर के लंका ग्राउंड में फूलपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी मुर्तजा सिद्धिकी और प्रतापपुर से सपा प्रत्याशी विजमा यादव के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे.
Also Read: Prayagraj News: असदुद्दीन ओवैसी की जुबान पर राम और श्याम का नाम, सीएम योगी और अखिलेश यादव से है कनेक्शन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंगलवार को यमुनापार करछना की जनसभा को देखने के बाद अब गुरुवार को गंगापार में प्रस्तावित जनसभा के बाद जिले के सियासी समीकरण में बदलाव हो सकता है. वहीं, यमुनापार की जनसभा में उमड़ी भीड़ को लेकर भी जिले में चर्चा तेज हो गई है.
बहरहाल, प्रयागराज जिले की 12 विधानसभा सीटों समेत कुल 61 सीट पर पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होने है. वहीं, 25 फरवरी शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा.
रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी, प्रयागराज
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




