Live Updates

PM Modi UP Visit: ‘देश को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य, पटेल के सपनों को करेंगे पूरा’, झांसी में पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

PM Modi UP Visit LIVE: चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस दौरान पीएम मोदी ने बुंदेलखंड के महोबा और झांसी में लोगों को करोड़ों की सौगात दी. पढ़ें LIVE Updates

विज्ञापन

हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब हमें आजादी मिली, तब हमारे पास अवसर था, अनुभव था. देश को सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाना, आत्मनिर्भर बनाना, हमारी जिम्मेदारी है. यही आजादी के अमृत काल में हमारा संकल्प और देश का लक्ष्य है.

सैनिक स्कूलों में बेटियों का एडमिशन जारी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ऐलान किया कि हमारी सरकार ने सैनिक स्कूलों में बेटियों के एडमिशन की शुरुआत की है. 33 सैनिक स्कूलों में इसी सत्र से बेटियों के एडमिशन शुरू हो गए हैं. हम 100 सैनिक स्कूल खोलने वाले हैं.

बुंदेलखंड और झांसी की धरती को पीएम का नमन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बुंदेलखंड और झांसी की धरती को नमन किया. उन्होंने जिक्र किया कि मैं तीर्थ स्थली वीरों की, मैं क्रांतिकारियों की काशी, मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपने एनसीसी के दिनों को भी याद किया.

रानी लक्ष्मीबाई के चरणों में नमन: सीएम योगी

कार्यक्रम में सीए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के कथन हमें माता और मातृभूमि की महत्ता के बारे में बताता है. उन्होंने झांसी से अंग्रेजों को भगाने का ऐलान किया था.

65 फीसदी सामग्री की देश में खरीदारी: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक समय हम रक्षा सामानों के सबसे बड़े आयातक थे. आज हम 65 प्रतिशत सामानों को देश से खरीद रहे हैं.

एनसीसी पूर्व छात्रसंघ के पहले सदस्य बने पीएम मोदी

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एनसीसी पूर्व छात्रसंघ का शुभारंभ किया. इसके पहले सदस्य पीएम मोदी खुद बनें. पीएम मोदी ने झांसी में डिफेंस कॉरिडोर की आधारशिला रखी. झांसी में हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड (एचएएल) 400 करोड़ रुपए की लागत से यूनिट की स्थापना करेगी. इसके अलावा 600 मेगावाट के मेगा सोलर पार्क का भी शिलान्यास किया गया. पीएम मोदी ने अटल एकता पार्क का भी लोकार्पण किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola