PHOTOS: अब हवा में बैठकर लीजिए खाने का मजा, लखनऊ में खुला Sky Dining Restaurant, जानिए खासियत
Published by : Shweta Pandey Updated At : 05 Sep 2023 4:33 PM
Sky Dining In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट खुल गया है. इस रेस्टोंट में आप आसमान में हवाओं से बात करते हुए खाना का लुत्फ उठा सकते हैं. चलिए देखते हैं इसकी खासियत और सुविधाओं को.

राजधानी लखनऊ में स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट (Sky Dining Restaurant) है. अगर आप हवा में बैठकर भोजना का आनंद उठाना चाहते हैं तो स्काई डाइनिंग जा सकते हैं.

बता दें स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट प्लॉट नंबर 2, आईटी पार्क-3, सुशांत गोल्फ सिटी अमर शहीद पथ, सुल्तानपुर – लखनऊ रोड पर है.

स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट कि खासियत की बात करें तो यह जमीनी स्तर से 50 मीटर की ऊंचाई पर है. इसमें एक टेबल के चारों ओर 24 लोग बैठ सकते हैं. और सेंटर में 4 लोगों का स्टाफ है.

स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट में लंच करने की टाइमिंग दोपहर 1:30 से है. जबकि हाई-टी के लिए शाम 05:15 PM से 05:45 PM तक समय है.

यहां पर 4 Sun Downer भी है. जहां आप 06:45 PM – 07:15 PM तक मस्ती कर सकते हैं. इसके बाद रात 07:45 PM डिनर कर सकते हैं.

इस डेक को हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए बांधा गया है. यहां पहुंचने वाले लोगों को हवा में ही खाना परोसा जाता है.

यहां पर शेफ और वेटर भी रहते हैं. आसमान में उड़ान से पहले सभी सुरक्षा नियमों के बारे बताने के लिए मौके पर क्रू, क्रेन ऑपरेटर रहते हैं.

स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट में बुकिंग के लिए इनकी वेबसाइट www.skydining.in/lucknow पर जाकर करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










