ePaper

UP Election 2022: निषाद पार्टी 15 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, बीजेपी के साथ बनी सहमति

Updated at : 16 Jan 2022 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: निषाद पार्टी 15 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, बीजेपी के साथ बनी सहमति

UP Election 2022: निषाद पार्टी यूपी की 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उसकी सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी के साथ सहमति बन गई है.

विज्ञापन

UP Election 2022: निषाद पार्टी यूपी की 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि इन सीटों पर आखिरी मुहर सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के दौरान लगेगी. यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने दी.

बता दें, यूपी में एक बार फिर निषाद पार्टी और बीजेपी मिलकर चुनाव लड़ेगी. निषाद पार्टी का 2019 के लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी के साथ गठबंधन हुआ था. उस समय बीजेपी ने संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को अंबेडकरनगर से प्रत्याशी बनाया था, जिसमें वह जीतकर सांसद बने. वहीं, विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले बीजेपी ने संजय निषाद को विधान परिषद सदस्य यानी एमएलसी बनाया.

Also Read: UP Election 2022: संजय निषाद का दावा- BJP ने जितनी सीटों का लक्ष्य रखा है, हम उससे ज्यादा सीटें जिताएंगे

गोरखपुर में बनायी गई निषाद पार्टी का आज यूपी की राजनीति में अहम स्थान है. इसकी वजह यह है कि सूबे की 140 से अधिक विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां निषाद या उनकी उपजाति का दबदबा है. उनके वोटबैंक पर सभी पार्टियों की नजर है.

Also Read: संजय निषाद ने कहा- हम बीजेपी में हैं, आगे भी रहेंगे, क्या आलाकमान मानेगा उनकी यह शर्तें ?

निषाद पार्टी ने अपने आठ साल के सफर में पीस पार्टी, सपा के बाद अब बीजेपी के साथ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रही है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का कद हर चुनाव के बाद बढ़ा है.

यूपी में सात चरणों में होगा चुनाव

बता दें, यूपी में चुनाव सात चरण में होंगे. पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. मतदान 10 फरवरी को होगा. दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का 20 फरवरी, चौथे चरण का 23 फरवरी, पांचवें चरण का 27 फरवरी, छठे चरण का तीन मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola