UP News: गैंगस्टर केस में मिली 10 साल की सजा के खिलाफ मुख्तार अंसारी की अपील मंजूर, जानें कब होगी सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2023 7:41 PM
mukhtar-ansari
बाहुबली डॉन मुख्तार अंसारी को मिली 10 साल की सजा मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सजा के खिलाफ मुख्तार अंसारी की अपील मंजूर कर ली है. हाईकोर्ट ने निचली अदालत से रिकॉर्ड तलब किया है. कोर्ट मुख्तार अंसारी की जमानत पर 24 जुलाई को सुनवाई करेगी.
लखनऊ. यूपी के बाहुबली डॉन मुख्तार अंसारी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर मामले में मिली 10 साल की मिली सजा के खिलाफ मुख्तार अंसारी की अपील मंजूर कर ली है. हाईकोर्ट ने निचली अदालत से रिकॉर्ड तलब किया है. कोर्ट मुख्तार अंसारी की जमानत पर 24 जुलाई को सुनवाई करेगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी की जमानत पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी. अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने मुख्तार अंसारी का पक्ष रखा.
बता दें कि मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर केस में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया था. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. वहीं मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को भी दोषी करार दिया गया है. अफजाल को चार साल की सजा मिली है. बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय मर्डर केस और विश्व हिंदू परिषद के नेता नंदकिशोर रुंगटा के अपहरण केस के आधार पर मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था. इसी मामले में मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को भी 4 साल की सजा मिली है. अफजाल अंसारी की अर्जी पर भी जुलाई महीने में सुनवाई होगी.
Also Read: Yogi Cabinet: योगी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 6 प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनाने की मंजूरी
बता दें कि कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को बीते सोमवार को 30 साल से अधिक पुराने वाराणसी के बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई. इसके साथ ही एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया. एक अधिवक्ता ने बताया कि एमपी-एमएलए अदालत के विशेष न्यायाधीश अवनीश गौतम ने मामले में अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई. कांग्रेस नेता अजय राय के भाई अवधेश राय की तीन अगस्त 1991 को उनके लहुराबीर आवास के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में मुख्तार अंसारी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










