Live Updates

Grah Gochar 2023 Live: सूर्य करने जा रहे राशि परिवर्तन, कर्क, कन्या समेत 7 राशि वालों के लिए शभ

Updated:
विज्ञापन

Grah Gochar 2023: मई महीने में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं है. ग्रहों की चाल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है. चंद्र ग्रहण के बाद कई ग्रह चाल बदलने जा रहे है. अब 10 मई को मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे. बीते दिन मंगलवार को शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर गए है. वहीं 5 मई दिन शुक्रवार की रात चन्द्र ग्रहण लगा था. ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशि के जातक पर पड़ता है. अयोध्या धाम के ज्योतिषाचार्य अम्बरीश मिश्रा के अनुसार अच्छे ग्रहों की स्थिति जहां जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति के द्वार खोलती है, वहीं अशुभ ग्रहों की स्थिति जीवन में बहुत सारी समस्याएं पैदा करती है.

विज्ञापन

सूर्य 15 मई को वृष राशि में करेंगे प्रवेश

सूर्य गोचर करने जा रहे है. सूर्य 15 मई को मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे. वृषभ राशि में सूर्य के गोचर करने से 7 राशियों के जातकों का प्रभाव बढ़ सकता है. उनको सकारात्मक फल मिल सकते हैं, जिससे सरकारी नौकरी, धन लाभ और शत्रुओं पर विजय का योग बन सकता है.

Grah Gochar 2023: बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए शुभ

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि के जातक के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है. क्योंकि आपकी राशि से बुध का गोचर दूसरे भाव में हुए है. जिसको धन और वाणी का भाव माना गया है. इसलिए इस समय धन की आवक बनी रहेगी.

Weekly Rashifal 8-14 May: अयोध्या धाम से जारी राशिफल, यहां जानें 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

Grah Gochar 2023: 15 मई को सूर्य करेंगे गोचर

सूर्य 15 मई 2023 को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर वृष राशि में गोचर करेंगे. सूर्य सिंह राशि का स्वामी है और इसकी उच्च राशि मेष तथा इसकी वंश राशि तुला है. सूर्य के गोचर के बाद कई राशि के जातक के जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा.

Grah Gochar 2023: सूर्य, मंगल और बुध ग्रह करेंगे गोचर

सूर्य, मंगल और बुध ग्रह गोचर करने जा रहे है. 10 मई 2023 दिन बुधवार को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर मंगल कर्क राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान बुध ग्रह अपनी चाल बदलते हुए मेष राशि में उदय होंगे और इसी राशि में मार्गी होंगे. ग्रहों के राजा सूर्य 15 मई 2023 दिन सोमवार को 11 बजकर 58 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों की बदलती चाल का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा. मई का महीना कर्क और कन्या राशि वाले जातक के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा.

Grah Gochar 2023: बुध करने जा रहे राशि परिवर्तन

बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है. बुध ग्रह बुद्धि, तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल का कारक है. बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह है. बुध ग्रह अपनी चाल बदलते हुए मेष राशि में उदय होंगे और इसी राशि में मार्गी होंगे. ग्रहों के राजा सूर्य सोमवार 15 मई 2023 को 11:58 पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे. बुध का गोचर वृषभ, कर्क, कन्या और मीन राशि के जातक के लिए शुभ फलदायी रहेगा. इन राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा.

Weekly Rashifal 8-14 May: अयोध्या धाम से जारी राशिफल, यहां जानें 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

Grah Gochar 2023: सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए शुभ

14 मई को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में सूर्य के गोचर से कई राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है. मेष-सिंह और कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन काफी लाभकारी साबित होने वाला है

विज्ञापन
विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola