ePaper
Live Updates

Mahant Narendra Giri Death Case: आरोपी संदीप तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated at : 23 Sep 2021 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Death Case: आरोपी संदीप तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (Akhil Bhartiya Akhara Parishad) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की मौत मामले में आरोपी संदीप तिवारी को गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बुधवार को आनंद गिरि और आद्या तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:40 PM. 23 Sept 216:40 PM. 23 Sept

संदीप तिवारी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत का मामले में आरोपी संदीप तिवारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था.

11:23 PM. 22 Sept 2111:23 PM. 22 Sept

महंत नरेंद्र गिरि की मौत की सीबीआई जांच होगी – योगी आदित्यनाथ

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की सीबीआई जांच होगी. योगी आदित्यनाथ के हवाले से एनडीटीवी ने यह रिपोर्ट दी है.

11:06 PM. 22 Sept 2111:06 PM. 22 Sept

आनंद गिरि का हरिद्वार स्थित आश्रम सील

उत्तराखंड में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने हरिद्वार में आनंद गिरी के आश्रम को सील कर दिया है. इसे पहले भी 13 मई को सील कर दिया गया था. एचआरडीए के उपाध्यक्ष वीएस पांडे ने बताया, इसे हटाने का कोई आदेश नहीं दिया गया था. जब मुझे पता चला कि सील हटा दी गई है, तो मैंने क्षेत्र के जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया और इसे फिर से सील कर दिया है. आनंद गिरि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य हैं और वह भी महंत की मौत के मामले के आरोपियों में से एक हैं. उन्हें महंत की मौत के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

8:28 PM. 22 Sept 218:28 PM. 22 Sept

संदीप तिवारी गिरफ्तार 

महंत नरेंद्र गिरी की मौत मामले में एक और आरोपी संदीप तिवारी को गिरफ्तार किया है. प्रयागराज पुलिस ने यह जानकारी दी. इससे पहले, आनंद गिरि और आद्या तिवारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

3:10 PM. 22 Sept 213:10 PM. 22 Sept

महंत नरेंद्र गिरि को दी गई भू-समाधि

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को नगर भ्रमण कराने के बाद अब बाघंबरी गद्दी वापस ले आया गया, जहां उन्हें भू-समाधि दी गई. महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था. उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें आनंद गिरि पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया है. फिलहाल पुलिस ने आनंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया है.

1:14 PM. 22 Sept 211:14 PM. 22 Sept

महंत नरेंद्र गिरि को थोड़ी ही देर में दी जायेगी भू-समाधि

संगम में स्नान के बाद महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को नगर भ्रमण कराया जायेगा. वहां से बाघंबरी गद्दी ले जाया जायेगा. मठ में भू-समाधि की पूरी तैयारी कर ली गयी है. थोड़ी ही देर में महंत नरेंद्र गिरि को भू-समाधि दी जायेगी.

11:46 AM. 22 Sept 2111:46 AM. 22 Sept

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का खुलासा, थोड़ी ही देर में महंत नरेंद्र गिरि को दी जायेगी समाधि

पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में दम घुटने से महंत नरेंद्र गिरि की मौत का खुलासा हुआ है. आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है. मतलब नरेंद्र गिरि की मौत फांसी लगने से हुई है. ऐसा बताया जा रहा है.

11:46 AM. 22 Sept 2111:46 AM. 22 Sept

महंत नरेंद्र गिरि के सभी 4 सुरक्षाकर्मियों से हो रही पूछताछ, एक संदेह के घेरे में

महंत नरेंद्र गिरि के सभी चार सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ हो रही है. जांच में सभी सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही सामने आयी है. चारों को निलंबित करने की सिफारिश की गयी है. एक गनर अजय सिंह की भूमिका संदेहास्पद है. बाकी तीन गनर अभिषेक मिश्रा, विवेक मिश्रा और मनीष शुक्ला से भी पूछताछ की जा रही है.

11:46 AM. 22 Sept 2111:46 AM. 22 Sept

मठ में भू-समाधि की तैयारियां पूरी 

संगम स्नान के बाद महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को नगर भ्रमण कराया जायेगा. वहीं, बाघंबरी मठ में भू-समाधि के लिए जमीन की खुदाई का काम पूरा कर लिया गया है. संगम स्नान के बाद शव मठ पहुंचेगा, जहां भू-समाधि दी जायेगी.

11:46 AM. 22 Sept 2111:46 AM. 22 Sept

महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा शुरू

महंत नरेंद्र गिरि की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है. सबसे पहले उनके पार्थिव शरीर को संगम में अंतिम स्नान कराया जायेगा. उसके बाद लेटे हनुमान मंदिर में शव को ले जाया जायेगा. उसके बाद उनको भू-समाधि दिया जायेगा. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.

11:46 AM. 22 Sept 2111:46 AM. 22 Sept

महंत नरेंद्र गिरि के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े साधु संत

पोस्टमॉर्टम के बाद जब नरेंद्र गिरि के शव को बाघंबरी मठ की ओर ले जाया जा रहा था, तब काफी संख्या में साधु संत और उनके चाहने वाले शव वाहन के पीछे-पीछे चल रहे थे. उनके शव को लेटे हनुमान जी के पास थोड़ी देर के लिए रखा जायेगा और उसके बाद उन्हें सामधि दी जायेगी.

11:46 AM. 22 Sept 2111:46 AM. 22 Sept

लेटे हनुमान जी के मंदिर भी ले जाया जायेगा पार्थिव शरीर

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को शरीर को संगम में स्नान कराने के बाद लेटे हनुमान मंदिर ले जाया जायेगा. इसी मंदिर में नरेंद्र गिरि महंत थे. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बाघंबरी मठ ले जाया जायेगा, जहां उन्हें समाधि दी जायेगी.

11:02 AM. 22 Sept 2111:02 AM. 22 Sept

पार्थिव शरीर को स्नान के लिए जे जाया जायेगा संगम

महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को स्नान कराने के लिए संगम भी ले जाया जायेगा. वहां से स्नान कराकर उनके पार्थिव शरीर को समाधिस्थल लाया जायेगा. दोपहर करीब 12 बजे उनको उनके गुरु के समाधि स्थल के बगल में समाधि दी जायेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola