खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी को तैयार उत्तर प्रदेश, पीएम मोदी गुरुवार को करेंगे वर्चुअली उद्घाटन

Updated at : 24 May 2023 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी को तैयार उत्तर प्रदेश, पीएम मोदी गुरुवार को करेंगे वर्चुअली उद्घाटन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 4000 से अधिक एथलीट 21 खेलों में प्रतिभाग करेंगे. ये एथलीट 200 से अधिक यूनिवर्सिटीज को रिप्रजेंट करेंगे. प्रतियोगिता में कुल 1900 मेडल दिये जाएंगे. इसमें 600 गोल्ड, 600 सिल्वर और 700 ब्रांज मेडल हैं. उद्घाटन समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति भी होगी.

विज्ञापन

लखनऊ: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी के लिये उत्तर प्रदेश तैयार है. गुरुवार को लखनऊ की बीबीडी यूनिवर्सिटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 (KIUG) का विधिवत शुभारंभ होगा. पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली खेलो इंडिया गेम्स का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे. लखनऊ में सीएम योगी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे.

10 दिन तक होगा आयोजन

खेलो इंडिया गेम्स 10 दिन तक चलेगा. इस आयोजन में 4000 से अधिक एथलीट 21 खेलों में प्रतिभाग करेंगे. ये खिलाड़ी 200 से अधिक यूनिवर्सिटीज को रिप्रजेंट करेंगे. 3 जून को इसका समापन बीएचयू वाराणसी में होगा. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. शुभारंभ कार्यक्रम में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे.

Also Read: Khelo India Games: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 की मेजबानी को तैयार लखनऊ, दुल्हन की तरह सजी राजधानी
लखनऊ में सबसे ज्यादा गेम्स

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2022 उत्तर प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और गौतमबुद्धनगर में आयोजित किया जाएगा. राजधानी लखनऊ के अलावा शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन नई दिल्ली में भी किया जाएगा. कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ में 8 स्थानों पर 12 खेलों तीरंदाजी, जूडो, मल्लखंब, वॉलीबॉल, तलवारबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, रग्बी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल की मेजबानी करेगा.

नाेएडा में 5 गेम्स

गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 03 स्थानों में 05 खेलों बास्केटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाजी, तैराकी और भारोत्तोलन की मेजबानी करेगा. वाराणसी आईआईटी बीएचयू में 02 खेलों कुश्ती और योगासन की मेजबानी करेगा. जबकि गोरखपुर और दिल्ली क्रमशः रोइंग और शूटिंग इवेंट का आयोजन करेंगे. रोइंग को पहली बार इन गेम्स में शामिल किया गया है.

9 हजार किमी. का सफर तय कर लौटी मशाल

5 मई को लखनऊ से रवाना की गई खेलों की मशाल प्रदेश के 75 जिलों से होते हुए 8948 किमी. का सफर तय कर बुधवार को वापस लखनऊ पहुंची. गुरुवार को ये मशाल बीबीडी यूनिवर्सिटी पहुंचेगी. लखनऊ से चार मशालें रवाना की गई थीं. जिसके साथ इन खेलों का शुभंकर जीतू भी था. चारों मशालों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को कवर किया. इस दौरान साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी. लोगों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 में भाग लेने वाले विभिन्न विश्वविद्यालय के प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

23 मई से शुरू हुए कबड्डी के मुकाबले

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत कबड्डी के साथ 23 मई को हुई. 4 मई को गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी इंडोर स्टेडियम में बास्केटबॉल की शुरुआत हुई. जबकि लखनऊ में मलखंभ, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, रग्बी, फुटबॉल (लड़के और लड़कियां) और टेनिस की प्रतिस्पर्धाएं शुरू हुईं.

भव्य होगा उद्घाटन समारोह: नवनीत सहगल

अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डॉ.नवनीत सहगल ने बताया कि इन खेलों का उद्घाटन समारोह इतना भव्य होगा कि पूरी दुनिया की निगाहें अवध पर टिकी होंगी. हाल ही में लखनऊ में हुए आईपीएल के मुकाबलों में जो जोश दिखा था, वैसा ही जोश खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को लेकर दिखेगा. इन खेलों के आयोजन से यूपी का खेल ढांचा और मजबूत होगा. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन से युवा छात्रों के साथ शिक्षक भी खेल से जुड़ेंगे और विश्वविद्यालय में खेल का एक नया इकोसिस्टम तैयार होगा.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola