IRCTC News: रेलवे यात्री ध्यान दें! यूपी आने वाली इन ट्रेनों का तीन महीने तक नहीं होगा परिचालन, देखें लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2021 9:30 AM
IRCTC Indian Railways: कुल आठ ट्रेनों के परिचालन पर दिसंबर है रोक लगा दी जाएगी. इनमें लखनऊ-आगरा फोर्ट, लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ, बरौनी-अंबाला, डिब्रूगढ़-लालगढ़, शहीद एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़, न्यू तिनसुकिया से अमृतसर और हावड़-लखनऊ स्पेशल है.
भारतीय रेलवे ने ठंड में कोहरे को देखते हुए बड़ा फैसला किया है. रेलवे ने बताया है कि दिसंबर से लेकर फरवरी तक की ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी जाएगी. इनमें लखनऊ आगरा फोर्ट, शहीद एक्सप्रेस महत्वपूर्ण ट्रेन हैं. बता दें कि रेलवे हरेक साल ठंड में कोहरे की वजह से कई ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाती है.
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुल आठ ट्रेनों के परिचालन पर दिसंबर है रोक लगा दी जाएगी. इनमें लखनऊ-आगरा फोर्ट, लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ, बरौनी-अंबाला, डिब्रूगढ़-लालगढ़, शहीद एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़, न्यू तिनसुकिया से अमृतसर और हावड़-लखनऊ स्पेशल है.
इससे पहले दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा दिसंबर में तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था. रेल यात्रियों को पहले टिकट लेने के बाद रद्द करने की परेशानी नहीं हो, इसे देखते हुए रेलवे ने यह आदेश जारी किया था. इधर, समस्तीपुर रेल मंडल ने भी कई ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया था.
कोहरे की वजह से हर साल रद्द होती है ट्रेनें- बता दें कि रेलवे हरेक साल कोहरे की वजह से कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर करती है. दरअसल, कोहरे के दौरान विजिबिलिटी कम हो जाती जाती है, जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ती है. रेलवे इसी वजह से कई ट्रेनों को रद्द करती है, जिससे सामान्य परिचालन बाधित न हो.
Also Read: Share Market News: रॉकेट की रफ्तार से बढ़े IRCTC के शेयर, मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की रफ्तार धीमी होने के बाद से ही रेलवे देशभर में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है. वहीं फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










