ePaper

UP Election 2022: हरदोई सदर सीट पर नरेश अग्रवाल की प्रतिष्ठा दांव पर, बेटे को दिला पाएंगे जीत?

Updated at : 22 Feb 2022 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: हरदोई सदर सीट पर नरेश अग्रवाल की प्रतिष्ठा दांव पर, बेटे को दिला पाएंगे जीत?

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण में 23 फरवरी को हरदोई में वोट डाले जाएंगे. यहां की सदर विधानसभा सीट से बीजेपी ने नितिन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है. नितिन अपने पिता नरेश अग्रवाल की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं.

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है. इस चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. हरदोई में भी इस चरण में चुनाव होगा. हरदोई सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने नितिन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है. नितिन अग्रवाल अपने पिता नरेश अग्रवाल की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं. ऐसे में नरेश अग्रवाल की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर लगी हुई है.

सपा ने अनिल वर्मा को बनाया प्रत्याशी

बीजेपी ने हरदोई सदर विधानसभा सीट से नितिन अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, सपा ने इस सीट से अनिल वर्मा को प्रत्याशी बनाया है. बसपा ने शोभित पाठक को टिकट दिया है. बताया जा रहा है कि सपा के अनिल वर्मा से बीजेपी के नितिन अग्रवाल को कड़ी टक्कर मिल रही है. अनिल वर्मा पासी समाज से आते हैं.

Also Read: UP Election 2022: अक्टूबर में BJP की मदद से विधानसभा उपाध्यक्ष बने नितिन अग्रवाल ने अब दिया SP से इस्तीफा
नितिन अग्रवाल 2012 में भी दर्ज की जीत

बता दें, नितिन अग्रवाल ने 2017 से पहले 2012 में भी हरदोई सदर सीट से जीत हासिल की थी. दोनों बार उन्होंने बीजेपी के राजा बक्श सिंह को हराया था. इस सीट पर आज तक कभी बीजेपी को जीत नहीं मिली है. ऐसे में बीजेपी की कोशिश इस बार हर हाल में इस सीट पर जीत हासिल करने पर टिकी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को भी इसी से जोड़ कर देखा जा रहा है.

Also Read: UP Chunav 2022: हरदोई में PM मोदी का आरोप- ये समाजवादी साजिश रचते हैं आतंकियों की भलाई की, BJP को वोट दें
हरदोई सदर सीट पर 2017 का चुनाव परिणाम

पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में नितिन अग्रवाल ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उन्हें 99 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर बीजेपी के राजा बक्श सिंह रहे. उन्हें 92 हजार से ज्यादा वोट मिला था. बसपा के धर्मवीर सिंह तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें करीब 30 हजार वोट मिले. यहां 2017 में तीन लाख 93 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इसमें से 2203 लोगों ने नोटा बटन दबाया था.

बीजेपी ने हरदोई की 6 सीटों पर दर्ज की जीत

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने चार जिलों में क्लीन स्वीप किया था. इसमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बांदा और फतेहपुर शामिल हैं. बीजेपी ने हरदोई की 7 सीटों में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी. एक सीट पर सपा को जीत मिली थी.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola