Live Updates

Ram Navami 2023 Live: अयोध्या में रामनवमी की धूम, गूंजे मंगल गीत, श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन

Updated:
विज्ञापन

Ram Navami 2023 Live: उत्तर प्रदेश में राम नवमी आज यानि 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार को मनायी जा रही है. आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस वर्ष राम नवमी का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगा. अयोध्या नगरी में राम भक्तों की भीड़ है. रामलला के दर्शन करने के लिए देश भर से लोग अयोध्या पहुंचे है. रामलला के दर्शन करने के लिए अवधि में एक घंटे की बढ़ोतरी की गई है. सुबह व शाम की पाली में 30-30 मिनट का समय दर्शन के लिए बढ़ाया गया है. अयोध्या से हर पल की अपडेट जानने के लिए बने रहे Prabhat khabar.com के साथ…

विज्ञापन

कानपुर में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हथियार का प्रदर्शन

Ram Navami 2023 Live: अयोध्या में रामनवमी की धूम, गूंजे मंगल गीत, श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन

भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी

भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला,

कौसल्या हितकारी।

हरषित महतारी, मुनि मन हारी,

अद्भुत रूप बिचारी॥

लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा,

निज आयुध भुजचारी।

भूषन बनमाला, नयन बिसाला,

सोभासिंधु खरारी॥

राम नगरी में रामनवमी की धूम, मंदिर में गूंजे मंगल गीत, 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन

राम नगरी में रामनवमी की धूम. मंदिर में गूंजे मंगल गीत. 50 क्विंटल फूलों से सजाया गया राम मंदिर. अयोध्या में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया.

काशी में मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान राम की आरती

काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती उतारी. साथ ही गंगा जमुना तहजीब का संकेत दिया। महिलाओं का कहना है कि प्रभु राम को मानते हैं .

कपाट खुलते ही भक्तों ने लगाई जय श्री राम नारे

अयोध्या में 2024 से पहले अस्थाई मंदिर में मनाई गई. राम नवमी कपाट खुलते ही भक्तों ने लगाई जय श्री राम नारे.

अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू नदी में डुबकी

अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. पुलिस से लेकर पीसीए ने अलग-अलग जगहों पर गश्त किया. इतना ही नहीं श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी सरयू में डुबकी लगाई.

Ram Navami 2023 Live: अयोध्या में रामनवमी की धूम, गूंजे मंगल गीत, श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola