Fuel Price Today: UP में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी राहत, जानें आपके शहर में आज क्या है तेल का भाव

Published at :08 Dec 2021 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
Fuel Price Today: UP में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी राहत, जानें आपके शहर में आज क्या है तेल का भाव

तेल कंपनियों ने आज यानी बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज 34वां दिन है, जब यूपी में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के बुधवार, 8 दिसंबर के नए रेट जारी कर दिए हैं. सबसे बड़ी राहत भरी खबर ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी आज 34वां दिन है, जब तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम 95.28 रुपए,जबकि डीजल के दाम 86.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

नोएडा-गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल के दाम

अगर, नोएडा और गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल के दामों की बात करें तो यहां भी रेट लगभग समान ही बने हुए हैं. नोएडा में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपए, जबकि डीजल के दाम 87.01 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल के दाम 95.29 और डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

क्यों स्थिर हैं तेल के दाम?

बता दें कि अगले साल यानी 2022 में उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में संभव है कि राज्य सरकारें अप्रैल 2022 तक पेट्रोल-डीजल के रेट पर रोक इसी तरह जारी रख सकती हैं, पेट्रोल-डीजल के दाम में बीते 33 दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम भी गिर रहे हैं, दामों में वृद्धि न होने की एक वजह ये भी है.

जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव

अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस द्वारा अपने शहर में तेल की कीमत का आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी उपलब्ध कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola