Sultanpur News: औरत के शरीर को सुंदर रखता है गधी के दूध का साबुन. बोली भाजपा सांसद मेनका गांधी

Sultanpur News: भाजपा सांसद मेनका गांधी अपने बयान की वजह से हमेसा सुर्खियों में बनी रहती हैं. चौपाल को संबोधित करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि गधी के दूध का साबुन औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है. एक बहुत मशहूर विदेशी रानी होती थी, 'क्लियोपैट्रा' वो गधी के दूध में नहाती थी.
Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी अपने बयान की वजह से हमेसा सुर्खियों में बनी रहती हैं. चौपाल को संबोधित करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि गधी के दूध का साबुन औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है. एक बहुत मशहूर विदेशी रानी होती थी, ‘क्लियोपैट्रा’ वो गधी के दूध में नहाती थी. दिल्ली में गधी के दूध का साबुन 500 रुपए में एक बिक रहा हैं. क्यों नहीं हम लोग गधी के दूध का साबुन बनाए.
मेनका ने कहा कि पेड़ गायब हो रहे हैं. लकड़ी इतनी महंगी हो गई है कि आदमी मरते वक्त भी अपने पूरे परिवार को कंगाल करता है. लकड़ी के लिए 15-20 हजार लगता है, इससे अच्छा है हम गोबर के लंबे कंडे बनाए. उसमें सामग्री खुशबूदार लगा दें. एक विज्ञापन लगा दें कि जो भी मरता है, उसको गोबर के कंडो से हम लोग जला दें. इसमें 1500 से 2000 के रस्म रिवाज में खर्च आएंगे. आप लोग कंडे बेचोगे तो लाखों लाख के कंडे बिक जाएंगे.
बल्दीराय में सांसद मेनका गांधी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्थापित उद्यमिता प्रेरणा महिला लघु उद्योग में पोषाहार बनाने की यूनिट का शुभारंभ करने पहुंची थी. यहां मेनका गांधी ने कहा कि मैं नहीं चाहती आप जानवरों के ऊपर कुछ भी पैसा लगाए. बकरी पाल करके,गाय पाल करके, आज तक कोई अमीर नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए