Corona Virus Update UP : कोरोना मरीजों का इलाज कर रहा डॉक्टर खुद आया वायरस की चपेट में, अस्पताल में भर्ती
Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Mar 2020 3:58 PM
Seoul: Volunteers from Nowon district make protective masks against the coronavirus to donate to the neighbors in Seoul, South Korea, Wednesday, March 18, 2020. For most people, the new coronavirus causes only mild or moderate symptoms. For some it can cause more severe illness. AP/PTI(AP18-03-2020_000068B)
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में कोरोना वायरस से पीड़ित दो मरीजों का इलाज कर रही टीम में शामिल एक रेजीडेंट डॉक्टर इसकी चपेट में आ गया है और उसका इलाज किया जा रहा है.
लखनऊ : लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में कोरोना वायरस से पीड़ित दो मरीजों का इलाज कर रही टीम में शामिल एक रेजीडेंट डॉक्टर इसकी चपेट में आ गया है और उसका इलाज किया जा रहा है.
केजीएमयू के प्रवक्ता डा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित कनाडा की एक महिला रोगी और उसका एक रिश्तेदार केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है और इनका इलाज चल रहा है.
जूनियर रेजीडेंट ने इन मरीजों के परीक्षण के लिये सैम्पल लिये थे. उसमें कुछ लक्षण देखे गये तो जांच कराई गई तो वह कोरोना वायरस पाजीटिव निकला. रेजीडेंट का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में कार्य कर रहे अन्य सभी 14 लोगो का कोरोना का परीक्षण किया गया. सब निगेटिव निकले.
गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले सामने आने के बाद इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले तीन लोग और 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 5,700 से अधिक लोगों पर निकटता से नजर रखी जा रही है.
दिल्ली में संक्रमण के अब तक 10 मामले सामने आए हैं जिनमें एक विदेशी शामिल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में एक विदेशी समेत 16 मामले दर्ज किए गए हैं. महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 41 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 27 मामले दर्ज किए गए हैं.
कर्नाटक में कोरोना वायरस के 11 मरीज हैं. लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर आठ हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है. तेलंगाना में दो विदेशियों समेत पांच मामले सामने आए हैं. राजस्थान में दो विदेशियों समेत चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.
तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है. हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 16 लोग संक्रमित हैं. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 14 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है. इन मरीजों में केरल के वे तीन मरीज भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.
इस वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है. हाल में मुंबई की 64 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हुई थी. वह दुबई से लौटी थी. इससे पहले, पिछले मंगलवार को कलबुर्गी के 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी, जो सऊदी अरब से लौटा था.
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार रात को एक महिला की मौत हो गई थी. एक अतिरिक्त यात्रा परामर्श के अनुसार सरकार ने अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. यह निर्देश अस्थायी रूप से लागू किया गया है और यह 31 मार्च तक लागू रहेगा. इसकी बाद में समीक्षा की जाएगी. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने 18 मार्च से 31 मार्च के बीच यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन के यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










