यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 82 और लोगों की मौत

Updated at : 26 Aug 2020 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 82 और लोगों की मौत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 82 और मरीजों की मौत हो गयी तथा संक्रमण के 5898 नये मामले सामने आए. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में संक्रमित 82 और लोगों की मौत हो गयी. प्रदेश में अब तक इस वायरस से 3141 लोगों की मौत हो चुकी है.

अमित मोहन ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के 5898 नये मरीजों का पता लगा है. प्रदेश में इस वक्त कुल 51,317 मरीजों का इलाज किया जा रहा है. संक्रमित होने के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके लोगों की संख्या अब बढ़कर 1,48,562 हो गयी है. प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को जांच का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राज्य में 1,44,802 नमूनों की जांच की गयी. प्रदेश में अब तक 49,41,679 नमूनों की जांच की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त उपचाराधीन 51,317 में से 25,279 संक्रमित व्यक्ति घरों में पृथकवास में हैं. अब तक 83,575 व्यक्तियों ने घरों में पृथकवास के विकल्प को चुना है. जिनमें से 58,296 लोगों की घरों में पृथकवास की अवधि पूरी हो चुकी है.

Also Read: सीएम योगी का निर्देश, कोविड-19 जांच क्षमता बढ़ाकर प्रतिदिन डेढ़ लाख करें

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola