सीएम योगी ने घोसी में हुए हादसे पर जताया दुख, मंत्री अरविंद शर्मा करेंगे घायलों से मुलाकात, जानें पूरा अपडेट

Updated:
विज्ञापन
सीएम योगी ने घोसी में हुए हादसे पर जताया दुख, मंत्री अरविंद शर्मा करेंगे घायलों से मुलाकात, जानें पूरा अपडेट

यूपी के मऊ जिले घोसी में शादी की रस्म के दौरान दीवार ढहने से चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

यूपी के मऊ जिले घोसी में शादी की रस्म के दौरान दीवार ढहने से चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद करने का निर्देश दिया है. मृतकों को दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपए दिए जाने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी घायलों का निःशुल्क इलाज करवाया जाए एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए. वहीं प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा आज दोपहर 2:00 बजे मऊ पहुंचेंगे, यहां अस्पताल भर्ती घायलों से मुलाकात करेंगे और उनको मिल रहे इलाज की जमीनी हकीकत जानेंगे. साथ ही घटनास्थल का भी निरीक्षण करेंगे. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसा के लिए दोषी लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जिला प्रशासन को देंगे, जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की संभावना न रहे. ए.के. शर्मा ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है. पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी. प्रदेश सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर बेहद संवेदनशील है.

Also Read: UP News: हाईकोर्ट ने बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की इस तबादला नीति पर लगाई मुहर, सभी याचिकाएं निस्तारित
मंत्री अरविंद शर्मा करेंगे घायलों से मुलाकात

गौरतलब है कि मऊ में घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर में खाली प्लॉट की 10 फिट ऊंची दीवार गिरने से 23 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने तथा पांच महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई. जिसकी जानकारी होते ही मंत्री ए.के शर्मा ने अपना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे को रद्द कर शोकाकुल परिवारीजनो को हर सम्भव मदद के लिए अधिकारियों, क्षेत्रीय लोगों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया. मंत्री श्री शर्मा ने पीड़ित परिजनों के लिए अकस्मात आई इस ह्रदय बिदारक व दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उत्पन्न परिस्थिति को सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. मिली जानकारी के अनुसार खाली प्लाट की 10 फिट ऊंची दीवार के पास ही अपरान्ह 3:00 बजे घोसी निवासी बृजेश पुत्र हरिहर प्रसाद मद्धेशिया परिवार के घर में बरात जाने से एक दिन पहले महिलाओं द्वारा हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी. जब यह दीवार गिरी तो मौजूद लोग उसकी जद में आ गए. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 07 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 05 महिलाए और 02 बच्चें है, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर सभी घायलों को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीजीआई आजमगढ़, जिले के 03 निजी अस्पताल सदर, फातिमा व प्रकाश में भर्ती कराया गया.

वहीं मंत्री ए.के शर्मा ने सभी अस्पतालों को घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा उचित देखभाल करने के लिए निर्देशित किया है. मंत्री शर्मा ने आगे कहा कि यह समय घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का है, और जिन पारिवारजनो ने अपने सदस्यों को खो दिया है, उनके लिए यह एक ह्रदय बिदारक क्षण है. मैं उन्हें हृदय से नमन करता हूं. साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस हृदय विदारक क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. साथ ही मृतकों की आत्मा को शांति मिले परमात्मा से यही प्रार्थना है.

विज्ञापन
Sandeep Kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola