Jewar Airport: CM योगी आज जेवर एयरपोर्ट पर तैयारियों का लेंगे जायजा, 25 नवंबर को शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

सीएम योगी आदित्यनाथ आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे हैं. 25 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे.
Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 23 नवंबर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे हैं. सीएम यहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे इसके बाद जेवर एयरपोर्ट की तैयारियों का निरीक्षण भी करेंगे. 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास और भूमि पूजन किया जाएगा.
दरअसल, एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. कार्यक्रम को लेकर रूट तैयार किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और सीएम योगी के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत राज्य सरकार के मंत्री और अन्य दिग्गज नेता शिरकत करेंगे.
जेवर एयरपोर्ट की खासियत की बात करें तो, यह देश का ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है. एयरपोर्ट पर कुल 8 रनवे होंगे. एयरपोर्ट की शुरुआत में 1 करोड़ 20 लाख यात्री सालाना यहां से हवाई सेवाओं लाभ उठाएंगे. इसके अलावा एयरपोर्ट को हाई स्पीड रेल लाइन से भी जोड़ने की योजना है. एयरपोर्ट पूरी तरह से डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस होगा. एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किमी दूर है.
Also Read: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टनल्स में पार्क होंगे विमान, मिलेगा हॉन्गकॉन्ग-न्यूयॉर्क जैसा फील
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन के मुताबिक, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पहला चरण सितंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा, जिसमें एक रनवे और सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी. बता दें कि वाईआईएपीएल, ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




