ePaper

दंगाइयों-आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं- CM योगी

Updated at : 17 Jan 2022 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
दंगाइयों-आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं- CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगाइयों-आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि दंगाइयों, अपराधियों और आतंकवादियों का हाथ थामने वाले लोग आज ‘अन्न’ को हाथ में लेकर अन्नदाता के हितचिंतक होने का स्वांग कर रहे हैं. प्रदेश जानता है कि प्रतिकूल मौसम से अधिक इनके शासनकाल में हुए दंगों ने ही किसानों को हानि पहुंचाई है. ये तो सिर्फ ‘जिन्ना प्रेमी’ हैं.

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने पांच साल के दौरान अपराधियों और गुंडों के मन में भय पैदा किया था और जनता को भय मुक्त माहौल दिया था. लेकिन अब पेशेवर अपराधियों को अपना प्रत्याशी बना कर समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से अपने वास्तविक चरित्र को प्रदेश और देश के सामने प्रस्तुत कर दिया है.


Also Read: UP Election 2022: गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी लड़ेंगे चुनाव, राधामोहन दास अग्रवाल का क्या होगा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं प्रदेशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से जब 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी तो वह फिर से पेशेवर गुंडों व अपराधियों पर वैसे ही टूटेगी, जैसे पहले इन्हें बिल के अंदर घुसाया था.

Also Read: UP Election 2022: यूपी में प्रचंड बहुमत से बनेगी बीजेपी सरकार, गोरखपुर से टिकट मिलने पर बोले सीएम योगी

बता दें, सीएम योगी गोरखपुर शहर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले उनके अयोध्या से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी. यह भी कहा जा रहा था कि वह अयोध्या की जगह मथुरा से भी चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया कि सीएम योगी गोरखपुर शहर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. यहां से बीजेपी ने उन्हें पन्ना प्रमुख भी बनाया था.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola