ePaper

UP Nagar Nigam Election: नगर निकाय चुनाव का बज गया बिगुल, 4 और 11 मई को वोटिंग, जानें कब आएंगे नतीजे

Updated at : 09 Apr 2023 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
UP Nagar Nigam Election: नगर निकाय चुनाव का बज गया बिगुल, 4 और 11 मई को वोटिंग, जानें कब आएंगे नतीजे

UP Nagar Nigam Election: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. इसके साथ ही 13 मई को इस चुनाव के नतीजे जारी होंगे. यूपी निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है.

विज्ञापन

UP Nagar Nigam Election: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का घोषणा हो गई है. चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. इसके साथ ही 13 मई को इस चुनाव के नतीजे जारी होंगे. यूपी निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें साहरनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होनी है. जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं. यूपी निकाय चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत और नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना की तारीख की ही घोषणा हो गई है. जिसमें जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पहले चरण के लिए 10 अप्रैल को सूचना जारी करेंगे और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 16 अप्रैल को सूचना जारी होगी. इसके साथ ही नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है. इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola