Live Updates

UP Breaking News Live: यूपी में 213 नये कोरोना मरीज, लगातार बढ़ रहा संक्रमण

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

यूपी में 213 नये कोरोना मरीज

यूपी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. रविवार को 213 नये कोरोना मरीज मिले हैं.

आशीष मिश्रा टेनी ने किया सरेंडर

लखीमपुर हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा टेनी ने सरेंडर कर दिया है. उसकी जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी थी.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे गोसाईंगंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोसाईंगंज पहुंचे और मृतक महिला दारोगा के परिवार से मुलाकात की. बता दें, अमेठी में महिला दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.

सपा प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले आजम खान

सपा विधायक रविदास मल्होत्रा आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे थे. जहां आजम खान ने सपा प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया. सपा प्रमुख अखिलेश के निर्देश पर कई विधायकों के साथ पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा सीतापुर जेल पहुंचे थे. रविदास ने कहा कि आजम खान की तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं मिल सके.

मुरादाबाद में लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

मुरादाबाद में लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक लड़की के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया. साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पूरा मामला मुरादाबाद के बिलारी थाने का है.

सपा विधायक रविदास मल्होत्रा सीतापुर जेल के लिए रवाना

सपा विधायक रविदास मल्होत्रा सीतापुर जेल के लिए रवाना हो गए हैं. यहां वह आजम खान से मुलाकात करेंगे. सपा प्रमुख के निर्देश पर कई विधायकों के साथ पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा सीतापुर जेल के लिए रवाना हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola