ePaper

UP News: सीएम योगी और कई मंत्रियों का ब्लू टिक हटा, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों का बरकरार

Updated at : 21 Apr 2023 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
UP News: सीएम योगी और कई मंत्रियों का ब्लू टिक हटा, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गजों का बरकरार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सरकार के ज्यादातर मंत्रियों का ब्लू टिक शुक्रवार में रात को ट्विटर ने हटा दिया है. सीएम योगी के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के भी ब्लू टिक हट गए हैं.

विज्ञापन

Lucknow : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सरकार के ज्यादातर मंत्रियों का ब्लू टिक शुक्रवार में रात को ट्विटर ने हटा दिया है. सीएम योगी के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के भी ब्लू टिक हट गए हैं. आपको बता दें कि सीएम योगी के ट्विटर अकाउंट का ब्लू टिक शुक्रवार की रात को हट गया. इसके साथ ही सीएम योगी के कार्यालय का भी टिक हट गया है. हालांकि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय का ग्रे टिक अभी बरकरार है. वहीं राज्य के दोनों डिप्टी सीएम का भी ब्लू टिक हट गया है. इसके अलावा यूपी बीजेपी, बसपा सुप्रीमों मायावती, सपा के शिवपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव, डिंपल यादव और ओम प्रकाश राजभर समेत कई दिग्गजों का ब्लू टिक हट चुका है. वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेताओं के टिक अभी भी बरकरार हैं.

यूपी के कई बड़े नेताओं का ब्लू टिक बरकरार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य का टिक नहीं हटा है. हालांकि अखिलेश यादव के पास ब्लू टिक है तो दूसरी ओर बीजेपी सांसद के पास ग्रे टिक है. जबकि समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट का भी ब्लू टिक बरकरार है. इसके अलावा बीजेपी सांसद रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, बृजभूषण शरण सिंह, सत्यपाल सिंह, हरीश द्विवेदी, हेमा मालिनी, जगदम्बिका पाल, कीर्तिवर्धन सिंह और सपा नेता अब्दुल्ला आजम ब्लू टिक हट चुका है.

यूपी के बीजेपी सांसद वरुण गांधी, मेनका गांधी, अजय मिश्रा टेनी, अनुराग शर्मा, अरुण सागर, अशोक रावत, भानु प्रताप वर्मा, महेंद्र नाथ पांडे, महेश शर्मा, कौशल किशोर, साध्वी निरंजन ज्योति और पंकज चौधरी समेत कई नेताओं के पास अब ग्रे टिक है. आपको बता दें कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने इस संबंध में पहले ही घोषणा कर दी थी. उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद से उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा, जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है.

Also Read: UP Breaking News Live: यूपी में अलविदा की नमाज और ईद को लेकर प्रशासन मुस्तैद

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Sandeep kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola