UP Breaking News Live: पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद 6000 करोड़ का बजट लैप्स
UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में अलविदा की नमाज और ईद को लेकर प्रशासन मुस्तैद है. वहीं ईद-उल-फितर को लेकर धर्मगुरूओं के साथ पुलिस ने संवाद स्थापित किए. प्रदेश में 29439 मस्जिदों में अलविदा की नमाज होनी है. वहीं ईद के दिन 3,865 ईदगाहों में भी नमाज अदा होगी. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद के विभाग का 6000 करोड़ का बजट लैप्स
पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने विभाग के प्रमुख सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है. विभाग का 6000 करोड़ का बजट लैप्स हो गया है. जितिन प्रसाद ने इसको लेकर गंभीर रुख अपनाया है. प्रमुख सचिव से पूछा है कि इसके लिए किन अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है इसका ब्यौरा भी मांगा है.
निकाय चुनाव पर भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक समाप्त
निकाय चुनाव पर भाजपा कार्यालय में चल रही बैठक समाप्त हो गयी है. DCM ब्रजेश पाठक प्रभारी राधा मोहन सिंह बैठक से बाहर निकल गये हैं. अब CM योगी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक होगी.
IPL मैच को लेकर तैयारी, सुरक्षा- मार्ग परिवर्तन को लेकर निर्देश जारी
लखनऊ . पुलिस प्रशासन ने 22 अप्रैल को होने वाले IPL मैच को लेकर अपनी तैयारी कर ली है. मैच के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न रहे इसको लेकर रुट डायवर्ट किया गया है. दो पेज की विस्तृत गाइड लाइन जारी की गयी है.


अफशा अंसारी की तलाश का दायरा बढ़ा, एसपी ने बताया अपडेट
उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की तलाश का दायरा बढ़ा दिया है. एक दर्जन से अधिक टीमें उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हैं. अफशा 50 हजार रुपये के इनामी है. दो मामलों में वांछित है. इसके अलावा वह मऊ से गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित है. गाजीपुर के एसपी ओमवीर सिंह ने बयान जारी किया है कि पुलिस की पहली कोशिश उसे गिरफ्तार करने की होगी. उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार गिरोह के कई सदस्यों की अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें जब्त किया है.
कचौड़ी खाने आया युवक बाइक समेत नाले में गिरा, सीसीटीवी में कैद
अलीगढ़ में बाइक सवार युवक का नाले में गिरने का वीडियो सामने आया है. सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हुई है. बताया जा रहा है कि युवक बाइक से दुकान पर कचौड़ी खाने आया था. वहीं बाइक पीछे करने पर खुले नाले में गिर गया. यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक की बमुश्किल जान बचाई.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए