ePaper

राम मंदिर: कार्तिक पूर्णिमा पर ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरें, सुरक्षा से लेकर श्रद्धालुओं के ठहरने के खास इंतजाम

Updated at : 27 Nov 2023 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर: कार्तिक पूर्णिमा पर ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरें, सुरक्षा से लेकर श्रद्धालुओं के ठहरने के खास इंतजाम

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी इन तस्वीरों में श्रमिक बड़ी नक्काशीदार शिला पर काम करते नजर आ रहे हैं. ये प्रथम तल का हिस्सा है, जिससे क्रेन से पहुंचाया गया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के यहां दर्शन पूजन की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन
undefined

अयोध्या में रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान करने का समय जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, वैसे-वैसे कार्य में तेजी देखने को मिल रही है. कार्तिक पूर्णिमा पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिर निर्माण की तस्वीरें जारी की गईं. इनमें प्रथम तल तल के काम को दिखाया गया है.

undefined

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी इन तस्वीरों में श्रमिक एक बड़ी नक्काशीदार शिला पर काम करते नजर आ रहे हैं. ये प्रथम तल के ऊपर का हिस्सा है, जिससे क्रेन के जरिए पहुंचाया गया है.

undefined

बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य खास मेहमान मौजूद रहेंगे.

undefined

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश और दुनिया के कोने कोने से लाखों श्रद्धालुओं के यहां दर्शन पूजन की संभावना जताई गई है. इसके लिए मंदिर की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. अयोध्या पहले से ही आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्र में शामिल है. यहां श्रीरामजन्म भूमि क्षेत्र में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहता है.

undefined

कहा जा रहा है कि राम मंदिर की सुरक्षा राष्ट्रपति और संसद भवन की तर्ज पर होगी. सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ ने खास योजना तैयार की है, जिसमें आठ बिंदुओं पर फोकस किया गया है. राम मंदिर की सुरक्षा में आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा. यहां की सुरक्षा अभेद्य होगी.

undefined

बताया जा रहा है कि राम मंदिर की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ ने खास सुरक्षा ग्रिल लगाने का सुझाव भी दिया है, जिसे सिर्फ मंदिर के लिए ही बनाया जाएगा. वहां सुरक्षा बलों की तैनाती होगी.

undefined

इस बीच रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 20 से 24 जनवरी तक पांच दिनों के लिए अयोध्या में लगभग 4 हजार कमरे बुक हो चुके हैं. होटल, धर्मशाला से लेकर होम स्टे तक में लोग बुकिंग करा रहे हैं.

undefined

होटल मालिकों के मुताबिक वीआईपी मेहमानों के लिए कम से कम 40 फीसदी कमरे रिजर्व रखे गए हैं. बड़े होटलों ने किराया नहीं बढ़ाया है, वहीं छोटे होटलों में करीब 4 हजार रुपए प्रति कमरे के हिसाब से बुकिंग की गई है.

undefined

इसके साथ ही रामनगरी में एक हजार भवन स्वामियों को पेइंग गेस्ट-होम स्टे योजना के तहत जोड़ा जा रहा है. इस योजना के अंतर्गत अभी तक अयोध्या के 350 भवन स्वामियों को जोड़ा गया है. वहीं यूजर फ्रेंडली मोबाइल एप और वेब पोर्टल लांच किया जा रहा है, जिसके जरिए यहां बुकिंग की जा सकेगी.

undefined

रामलला के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है. कई जगह व्रत के भोजन के साथ सादा भोजन और बिना प्याज और लहसुन वाला खाना भी लोगों को परोसा जाएगा, जिससे किसी को दिक्कत नहीं हो.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola