गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी से अब एटीएस करेगी पूछताछ, मिली 7 दिन की रिमांड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2022 6:21 PM
गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी से अब एटीएस पूछताछ करेगी. एटीएस को मुर्तजा की सात दिन की रिमांड मिली है.
Gorakhnath temple attack case: गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी की सोमवार को लखनऊ में पेशी हुई. वह मंगलवार से एटीएस की सात दिन की कस्टडी रिमांड पर रहेगा. उससे यूएपीए के आरोपों के तहत अब एटीएस पूछताछ करेगी. मुकदमा लखनऊ की स्पेशल एनआईए/एटीएस कोर्ट में चलेगा.
गौरतलब है कि गोरखनाथ मंदिर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने के आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी का केस स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है. इसी सप्ताह उसे लखनऊ सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की संभावना है.
Also Read: Gorakhnath temple attack: मुर्तजा अहमद घरवालों से मुलाकात की जिद पर अड़ा, जल्द शिफ्ट किया जाएगा लखनऊ
हाल ही में मुर्तजा अहमद अब्बासी के हाथ का ऑपरेशन हुआ है, जिसके बाद वह पहले से बेहतर है. अब वह अपने परिजनों से मुलने की जिद कर रहा है. हालांकि उससे कोई भी परिवार का सदस्य मिलने जेल नहीं आया.
अहमद मुर्तजा अब्बासी के खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई हुई है. मुर्तजा की रिमांड 16 अप्रैल तक एटीएस को मिली थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अब उसके मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में होगी. इसी को देखते हुए केस लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










