ePaper

Gorakhnath temple attack: मुर्तजा अहमद घरवालों से मुलाकात की जिद पर अड़ा, जल्द शिफ्ट किया जाएगा लखनऊ

Updated at : 25 Apr 2022 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
Gorakhnath temple attack: मुर्तजा अहमद घरवालों से मुलाकात की जिद पर अड़ा, जल्द शिफ्ट किया जाएगा लखनऊ

Gorakhnath temple Attack Case: हाल ही में मुर्तजा अहमद अब्बासी के हाथ का ऑपरेशन हुआ है, जिसके बाद वह पहले से बेहतर है. अब वह अपने परिजनों से मुलने की जिद कर रहा है. हालांकि उससे कोई भी परिवार का सदस्य मिलने जेल नहीं आया.

विज्ञापन

Gorakhnath temple Attack Case: गोरखनाथ मंदिर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने के आरोपी मुर्तजा अहमद अब्बासी का केस स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है. इसी सप्ताह उसे लखनऊ सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की संभावना है.

बता दें, हाल ही में मुर्तजा अहमद अब्बासी के हाथ का ऑपरेशन हुआ है, जिसके बाद वह पहले से बेहतर है. अब वह अपने परिजनों से मुलने की जिद कर रहा है. हालांकि उससे कोई भी परिवार का सदस्य मिलने जेल नहीं आया.

Also Read: Gorakhpur News: आरोपी मुर्तजा अब्बासी का केस लखनऊ ट्रांसफर, कोर्ट ने 14 दिन के लिए बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अहमद मुर्तजा अब्बासी को गोरखपुर जिला जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है. उसके खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई हुई है. मुर्तजा की रिमांड 16 अप्रैल तक एटीएस को मिली थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अब उसके मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में होगी. इसी को देखते हुए केस लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है.

Also Read: Gorakhpur News: अलग-अलग टाइम पर 6 FB अकाउंट चलाता था मुर्तजा, ATS का दावा- कमजोर दिमाग वाला ऐसा नहीं करता

मिली जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा अहमद अब्बासी को 30 अप्रैल को स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता है. माना जा रहा कि इसी सप्ताह उसे गोरखपुर जेल से लखनऊ सेंट्रल जेल ट्रांसफर कर दिया जाएगा. उसकी शिफ्टिंग की तैयारी शुरू हो गई है. भारी सुरक्षा के बीच उसे गोरखपुर से लखनऊ ले जाया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola